फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The trick to double Two thousand deceived by the former military

नोट दोगुना करने का झांसा देकर पूर्व फौजी से दो हजार ठगे

Tue, 03 Nov 2015 12:02 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 03 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला नईबस्ती निवासी सेवानिवृत्त फौजी शंकरलाल को एक साधु वेषधारी ने उनका भूत-भविष्य बताकर झांसे में ले लिया और दोगुना करने के नाम पर दो हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला नईबस्ती निवासी सेवानिवृत्त फौजी शंकरलाल ने बताया कि वह काम से नौगवा चौराहा गए थे। शाम करीब पांच बचे चौराहा पर एक साधु के भेष में करीब 47 साल का युवक मिला और उन्हें देखकर भूत और भविष्य बताने लगा। कुछ बातें उसकी सही होने पर उन्हें उस पर विश्वास हो गया।
विज्ञापन

इस बीच आरोपी ने कहा कि वह तंत्र-मंत्र विद्या से रुपये भी दोगुना कर देता है। बाबा के झांसे में आकर उसने दो हजार रुपये उसके थैले में रख दिए। कुछ देर बाद बाबा ने थैला वापस कर दिया और कहा कि घर जाकर पूजा स्थल पर पूजा अर्चना करने के बाद थैला खोलना तो रकम दोगुनी मिलेगी। उन्होंने बताया कि जब वह घर पहुंचे और बताने के अनुसार थैला खोला तो देखा उसमें कागज के टुकड़े भरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि अभी उन्हें तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और न ही कोई ऐसी जानकारी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed