{"_id":"59452acc4f1c1b2c138b4886","slug":"the-thieves-built-a-closed-house-of-ato","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीओ के बंद मकान को चोरोें ने बनाया निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीओ के बंद मकान को चोरोें ने बनाया निशाना
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sat, 17 Jun 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर हाईवे से सटी अवध नगर कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली। एटीओ के बंद मकान के ताले तोड़कर भीतर घुसे चोर नकदी और जेवरात समेट ले गए। भतीजे से सूचना मिलने पर पीड़ित को घटना का पता लगा। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। पीड़ित परिवार चोरी गए सामान की सूची तैयार करने में जुटा है।
अवध नगर कालोनी निवासी ओम प्रकाश शर्मा कोषागार में एटीओ (असिस्टेंड ट्रेजरी ऑफिसर) पद पर कार्यरत हैं। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे वह रोज की तरह कार्यालय चले गए। एक घंटे बाद उनकी पत्नी रामबेटी, बेटा शिवम और मायके आकर रह रही दोनों बेटियां स्वीटी और प्रीति मकान को ताला लगाकर रिश्तेदारी में बरेली चले गए। साढ़े दस से तीन बजे के बीच चोरों ने एटीओ के बंद मकान को निशाने पर ले लिया। मेनगेट पर लगा ताला तोड़कर चोर भीतर घुसे। इसके बाद तीन कमरों के ताले तोड़कर चोरों ने सामान खंगाल दिया। दोपहर तीन बजे पीड़ित का भतीजा भूपेंद्र मौके पर पहुंचा। मेनगेट खुला देख भीतर गया तो सामान बिखरा पड़ा था। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने फोन पर सूचना चाचा ओमप्रकाश को दी। इसके बाद एटीओ अपने घर आ गए। बरेली गए परिवारीजनों को भी घटना की जानकारी देकर वापस बुला लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर कोतवाल देशपाल सिंह, एसआई रहमत खां पुलिस बल के साथ पहुंचे। यूपी 100 डायल पुलिस भी आ गई। मौका मुआयना कर पीड़ित से घटना की जानकारी जुटाई गई। घटनास्थल पर चोरों द्वारा उन्हीं कमरों को निशाना बनाया गया, जिसमें जेवर और नकदी थी। ऐसे में पुलिस और परिवारीजन दोनों को किसी करीबी के वारदात में शामिल होने का संदेह गहरा गया है। पीड़ित ओपी शर्मा ने बताया कि घर पर उनकी बेटियों का भी काफी जेवर रखा था। चोरी गए सामान को लेकर परिवारीजनों से जानकारी की जा रही है। इसकी सूची जल्द पुलिस को दे दी जाएगी।