फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The suspect entered the house in whistleblowing beaten, injured

मुखबिरी के शक में घर में घुसकर पीटा, घायल

Mon, 29 Feb 2016 11:10 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Mon, 29 Feb 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
The suspect entered the house in whistleblowing beaten, injured
मुखबिरी के शक में गांव लालपुर गौंटिया में एक पक्ष के लोगों ने राममूर्ति की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष की एक महिला एसपी से मिली। उसने घायल और उसके परिवार के अन्य लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, 58 हजार रुपये लूटने और उसके बेटे को गांव में नंगा कर घुमाने का आरोप लगाया है। एसपी ने पीड़िता की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव लालपुर गौंटिया निवासी चरनसेन ने बताया कि उसके गांव के ही गेंदनलाल, प्यारेलाल, हेमराज और सीताराम के खिलाफ एनपीडब्ल्यू वारंट थे। उन्हें पकड़वाने में उसके भाई राममूर्ति ने शहर कोतवाली पुलिस का सहयोग किया था। इससे आरोपी रंजिश मानते थे। 28 फरवरी की रात करीब 11 बजे चारों आरोपी 10-15 लोगों के साथ उसके घर में घुस आए और लाठी-डंडों, धारदार हथियार से प्रहार कर राममूर्ति को घायल कर दिया। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से फायर भी किया। सुनगढ़ी पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है। उधर, एक आरोपी की पत्नी सोमवार को एसपी से मिली। उसने बताया कि 28 फरवरी की शाम सात बजे हरप्रसाद, राममूर्ति, चरन सिंह उसके घर घुस आए। इन लोगों ने उसकी पुत्रवधू के साथ अश्लील हरकतें कीं। घर वालों की पिटाई कर घर का सामान तोड़ दिया। हमलावर घर में रखी 58 हजार की नगदी भी लूट ले गए। आरोप है कि हमलावरों ने उसके पुत्र गेंदनलाल को नंगा कर गांव में घुमाया। एसपी ने इंस्पेक्टर सुनगढ़ी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि चरन सिंह की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। महिला के आरोपों की भी जांच की जाएगी। जांच में यदि आरोप सही मिलते हैं तो दूसरे पक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed