फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The rickshaw driver killed in truck collision, two students wounded

ट्रक की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत, दो छात्र घायल

Thu, 16 Feb 2017 10:54 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Thu, 16 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
 मंडी समिति गेट पर ट्रक ने आगे चल रहे रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा चालक की मौत हो गई और दो छात्र घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन

कस्बे के मस्जिद मोहल्ला निवासी नजर अली शाह रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। बृहस्पतिवार दोपहर को आरडी पब्लिक स्कूल में कक्षा यूकेजी के छात्र आयूष और एनसी की छात्रा रतना को लेकर वह घर छोड़ने जा रहे थे। मंडी गेट के सामने पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। सीएचसी में इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर रिक्शा चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान देर शाम अलीशाह की मौत हो गई। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed