{"_id":"593bfd774f1c1bd7058b4671","slug":"the-postman-has-grabbed-the-accounts-of-two-account-holders","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक सेवक ने हड़प ली दो खाता धारकों की रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाक सेवक ने हड़प ली दो खाता धारकों की रकम
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगढ़ के डाक सेवक ने खाता धारकों के हजारों रुपये हड़प लिए। किसी को शक न हो इसके लिए उसने फर्जी हस्ताक्षर करके रसीद खाता धारकों को दे दी। मामला संज्ञान में आने पर डाक निरीक्षक ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। डाक निरीक्षक पीलीभीत हेमलता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि क्षेत्र के ग्राम शाहगढ़ निवासी डाक सेवक नरेश कुमार ने दो खाता धारकों से 35 हजार रुपये ठग लिए। शाहगढ़ निवासी ओमप्रकाश पुत्र हुलासीराम ने अपने बचत खाता में जमा करने के लिए उसको 24 सितंबर 2011 को तीस हजार रुपये दिए। जिनको डाकघर में जमा करने के बजाए उसने अपने पास रख लिया और खाता धारक को फर्जी रसीद थमा दी। इसके अलएावा संडई भैरोकलां निवासी नोखेलाल पुत्र तिलकराम का नया खाता खोलने के नाम पर दिए गए पांच हजार रुपये भी हजम कर गया। पिछले दिनों पीड़ित से शिकायत मिलने पर विभागीय अफसरों से इसकी छानबीन की। जिसमें मामला सही पाया गया। डाक निरीक्षक ने आरोपी डाक सेवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि डाक निरीक्षक हेमलता की तहरीर के आधार पर आरोपी डाक सेवक नरेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन