फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The other day, the clues were not robbers

दूसरे दिन भी डकैतों का नहीं लगा सुराग

Mon, 11 Jan 2016 06:45 PM IST
plibhit
plibhit Updated Mon, 11 Jan 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन

भिकारीपुर पुलिस चौकी के गांव भिकारीपुर और थाना न्यूरिया के गांव जंगरौली आसा के दो घरों में पड़ी डकैती के मामले में पुलिस के हाथ दूसरे दो दिन बाद भी खाली हैं। न्यूरिया पुलिस ने दूसरे दिन भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। घटना के खुलासे के लिए लगाई गईं टीमें अंधेरे में हाथपांव मार रही हैं।

विज्ञापन

नौ जनवरी की रात बदमाशों ने थाना सुनगढ़ी की पुलिस चौकी भिकारीपुर के गांव भिकारीपुर निवासी मोहम्मद आरिफ और थाना न्यूरिया के गांव जंगरौली आसा निवासी रामचंद्र उर्फ पतरासा के घर बदमाशों ने धावा बोला था। दोनों स्थानों से नगदी-जेवर समेत करीब तीन लाख का सामान बटोर ले गए थे। गांव भिकारीपुर में हुई घटना की रिपोर्ट सुनगढ़ी पुलिस ने डकैती की धाराओं में दर्ज कर ली थी, लेकिन न्यूरिया पुलिस दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

दोनों थानों की पुलिस बदमाशों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश देने का दावा कर रही है मगर अभी तक ऐसे कोई तथ्य नहीं मिले हैं, जिससे पुलिस बदमाशों तक पहुंच सके। एसपी जवाहर ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए दोनों थानों की टीमों के अलावा सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। टीमें बदमाशों की सुरागरसी कर रही हैं, लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed