फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The material recovered at the instance of copra half million

खोपड़ा की निशानदेही पर डेढ़ लाख का माल बरामद

Sat, 06 Aug 2016 11:33 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
डकैतियों के आधे-अधूरे खुलासे से फजीहत झेल रही न्यूरिया पुलिस ने खोपड़ा की निशानदेही पर तीन डकैतियों में लूटी गई रकम में से 70 हजार की नगदी, जेवर और साड़ी समेत डेढ़ लाख का माल बरामद किया है। पुलिस ने लूट के जेवर खरीदने वाले पलिया के सराफ को भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

बता दें कि जिले में हुईं डकैती की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने लखीमपुर खीरी के भीरा क्षेत्र के 12 हजार के इनामी बदमाश लखपत उर्फ खोपड़ा समेत छह बदमाशों को जेल भेजा था। बरामदगी न होने पर पुलिस की खासी किरकिरी हुई थी। शातिर बदमाशों के पकड़े जाने के बाद भी पुलिस के खुलासे पर तमाम सवाल उठे। फजीहत के बाद पुलिस ने खोपड़ा और बदमाश सुनील वर्मा को तीन दिन की रिमांड पर लिया था। शनिवार को रिमांड का समय पूरा हो गया। इसके बाद पुलिस ने बरामदगी का खुलासा किया है। लूटा गया जेवर खरीदने के आरोप में लखीमपुर खीरी जिले के पलिया क्षेत्र के शमशारपुर गांव निवासी सराफ अमित वर्मा को गिरफ्तार किया है। न्यूरिया एसओ दलवीर वर्मा के अनुसार रिमांड पर लिए गए बदमाशों और पकड़े गए सराफ की निशानदेही पर न्यूरिया क्षेत्र के कैम, मेथी सैदुल्लागंज, नउआ नगली गांव में घटित डकैतियों के 70 हजार रुपये नगद, एक जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी टॉप्स, मांग पट्टी, दो जोड़ी चांदी की पायल, छह साड़ियां समेत डेढ़ लाख रुपये का माल बरामद किया है। पुलिस ने रिमांड का समय पूरा होने के बाद खोपड़ा, सुनील और सराफ तीनों को चालान कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया है। जहां से उनको जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन


एक सराफ अभी भी गिरफ्त से दूर 
पुलिस की बरामदगी के बाद पलिया का सराफ तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया है, लेकिन अभी भी पूरनपुर के सराफ को पुलिस नहीं पकड़ सकी है। अफसरों ने पूर्व में किए खुलासे में लूट का जेवर खरीदने में पूरनपुर के सराफ का नाम बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोषपुरा की वारदात में बरामदगी नहीं 
न्यूरिया पुलिस ने तीन डकैतियों में लूटे गए नगदी और जेवरात की बरामदगी का दावा करते हुए तीनों को चालान कर दिया है। इसमें कैम गांव में हुई वारदात के साथ ही संतोषपुरा में भगवान दास के घर हुई डकैती की बरामदगी का जिक्र नहीं है। लूटे गए मोबाइल फोन भी बरामद नहीं हो सके है। इसके अलावा बदमाशों पर खोली गई जहानाबाद की 15 लाख की चोरी की वारदात में भी बरामदगी निल रही है। 

दो बदमाशों को पुलिस ने बताया फरार 
पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों को लेकर अधिक जानकारी नहीं कर सकी है। फिलहाल दो बदमाशों के नाम फरार के तौर पर बताए गए है। पुलिस के मुताबिक खीरी के नफीस और शिवकुमार की गिरफ्तारी अभी बाकी है।


तीन घटनाओं की नकदी, जेवर एवं अन्य सामान बरामद किया गया है। लूट का जेवर खरीदने वाला पलिया का सराफ भी पकड़ा गया है। सभी को रिमांड का समय पूरा होने पर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया गया है।
- दलवीर वर्मा, एसओ न्यूरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed