{"_id":"20cd1d41ac6937e2f578ad5b0299116f","slug":"the-judiciary-is-bring-justice-to-the-poor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय पालिका गरीबों को भी दिला रही है न्याय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्याय पालिका गरीबों को भी दिला रही है न्याय
पीलीभीत/बीसलपुर।
Updated Tue, 30 Jun 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल जज ईसी एक्ट पंकज कुमार उपाध्याय ने कहा है कि समाज के अंतिम छोर पर
विज्ञापन
रहने वाले व्यक्ति को भी समय रहते सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने के लिए न्याय
पालिका कार्य रही है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बीसलपुर तहसील के पैनिया हिम्मत में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में बोलते हुए उन्होंने कहा सरकार और उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण के जरिए निर्धन लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है। प्राधिकरण के जिला सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन सुनील कुमार सिंह ने कहा कि महीने के पहले और तीसरे शनिवार को जिला जजी में स्थाई लोक अदालत के माध्यम से सुलह समझौतों के जरिए मुकदमो का निस्तारण किया जाता है। प्रत्येक माह में एक बार स्थाई लोक अदालत भी जिला जज राजेंद्र कुमार के निर्देश में लग रही है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि लोक अदालत में जो मुकदमे तय होते हैं उसमें दोनों पक्षों में आपसी विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है। समाज में भाईचारे की भावना पैदा होती है। बीसलपुर के सिविल जज रामराज ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोग अपना मुकदमा लडने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में अर्जी देकर नि:शुल्क कानूनी सहायता ले सकते हैं। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी भागीदारी की।