फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The injured woman to CHC The Tavera owner assaulted

घायल महिला को सीएचसी ले गए टवेरा स्वामी से मारपीट

Wed, 19 Aug 2015 12:21 AM IST
Brkedha
Brkedha Updated Wed, 19 Aug 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन

ब्लाक में ग्राम पंचायत सचिव से मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने आई एक विवाहिता प्रांगण में ही टवेरा गाड़ी की टक्कर से घायल हो गई। वाहन स्वामी घायल महिला को लेकर कस्बे में स्थित पीएचसी पर पहुंचा और भर्ती करा दिया। खबर मिलने पर विवाहिता के मायके वाले अस्पताल पहुंच गए तथा हंगामा करने के साथ वाहन स्वामी की जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर एक निवासी रामदास वाल्मीकि की 35 वर्षीय पुत्री नीलम की शादी थाना कोतवाली बीसलपुर के ग्राम जोगीठेर निवासी राजकुमार के साथ हुई है। मंगलवार को विवाहिता अपने परिवार के किसी सदस्य का मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए ब्लाक में ग्राम पंचायत सचिव के पास पैदल जा रही थी। बताया जाता है कि इसी बीच ब्लाक प्रांगण से होकर गुजर रही एक टवेरा गाड़ी ने नीलम को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन

टक्कर होने के बाद कस्बे के वार्ड नंबर दस निवासी ओमप्रकाश का पुत्र राजेश वाहन स्वामी घायल महिला को लेकर कस्बे में स्थित पीएचसी पहुंचा और उसे भर्ती करा उपचार कराने लगा। बताया जाता है कि इसी बीच किसी तरह दुर्घटना की जानकारी मिलने पर नीलम के मायके पक्ष के पुरुष, महिलाएं व बच्चे काफी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। गुस्साए मायके वालों नेे पीएचसी पर हंगामा काटते हुए वाहन स्वामी राजेश को पकड़ कर जमकर मारा पीटा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई और वाहन स्वामी को हिरासत में लेने के साथ ही वाहन को भी थाने मंगाकर कब्जे में ले लिया। विवाहिता की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस ने इस मामले में देर सायं तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed