{"_id":"576ebebc4f1c1bdf0cb480dd","slug":"the-home-guard-attacked-cattle-smugglers-so-avoid","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों का होमगार्ड पर हमला, एसओ बचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु तस्करों का होमगार्ड पर हमला, एसओ बचे
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
जख्मी
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस पर जिले में फिर हमला हो गया। इस बार निशाने पर रहा बरखेड़ा थाने का एक होमगार्ड। पशु तस्करी के शक में रोकी गई स्कार्पियो के ड्राइवर ने नजदीक पहुंचते ही होमगार्ड को पकड़ लिया और गाड़ी दौड़ा दी। इससे होमगार्ड काफी दूर तक गाड़ी के साथ घिसटता चला गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। गाड़ी रोकने की कोशिश में एसओ भी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने कार चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि पशु तस्कर स्कार्पियो में गोवंशीय पशु लेकर पीलीभीत से बीसलपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर एसओ ओमहरि बाजपेई ने टीम के साथ थाने के गेट पर बैरियर लगाकर गाड़ी की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस के गाड़ी को रुकने का इशारा करने पर पहले तो ड्राइवर ने स्पीड कम की लेकिन जैसेे ही होमगार्ड शंकरपाल ड्राइवर के नजदीक पहुंचा तो ड्राइवर ने उसका हाथ पकड़ लिया और दूसरी साइड से गाड़ी निकालकर भगा ले गया। होमगार्ड काफी दूर तक गाड़ी के साथ घिसटता चला गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। गाड़ी को रोकने की कोशिश में एसओ भी बाल-बाल बच गए। होमगार्ड को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने वायरलेस पर मेसेज कर स्कार्पियो को पकड़ने के लिए सीमावर्ती थानों से सहयोग मांगा लेकिन सफलता नहीं मिली। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि पशु तस्करों की गाड़ी रोकने के दौरान घटना हुई है। गाड़ी को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।