फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The forest department's team reached the raid to protest

छापा मारने पहुंची वन विभाग की टीम को झेलना पड़ा विरोध

Mon, 24 Apr 2017 11:44 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Mon, 24 Apr 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
लकड़ी बरामद करने गई वन विभाग की टीम को फजीहत झेलनी पड़ी। विरोध के बीच टीम ने बमुश्किल लकड़ी को बरामद कर प्रधानपति की सुपुर्दगी में दी। गृहस्वामी ने टीम पर उसकी गैरमौजूदगी में घर घुसकर तोड़फोड़ कर ढाई लाख रुपये की नगदी, जेवरात लूटने का आरोप लगाया है। गृहस्वामी का आरोप है कि लकड़ी खरीद के अभिलेख होने की जानकारी देने के बाद टीम ने उसकी एक न सुनी। 
विज्ञापन

हरीपुर रेंज व सामाजिक वानिकी की टीम ने पुलिस के साथ कस्बे के एक घर में जंगल से काटकर लाई गई साल की लकड़ी की सूचना पर छापा मारा। छापे के दौरान गृहस्वामी घर में नहीं था। जानकारी पर गृहस्वामी ने लकड़ी खरीद होने की जानकारी टीम को मोबाइल फोन पर दी। टीम ने अभिलेख न मिलने पर लकड़ी को कब्जे में लेना शुरू किया। इस पर मौजूद लोगों ने हंगामा कर टीम का घेराव कर लिया। हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि जब गृहस्वामी अभिलेख होने की जानकारी दे रहा हैं तब उसके आने तक का इंतजार किया जाए। हंगामे के बीच टीम ने लकड़ी को बरामद कर प्रधानपति की सुपुर्दगी में दिया। रेंजर एके गुप्ता ने बताया कि छापे में साल की दरवाजे व तीन बोटे मिले है। अभिलेख होने की जानकारी पर लकड़ी को प्रधानपति के सुपुर्द किया गया है। अभिलेख दिखाने पर लकड़ी को वापस कर दिया जाएगा। उधर, गृहस्वामी रियाज खान ने अभिलेख होने के बाद भी घर में घुसकर टीम पर पर ढाई लाख रुपए व जेवरात लूटने, भांजी की पिटाई करने आदि का आरोप लगाया है। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed