फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The death of the young man fell from the bike section

बाइक से भाग रहे युवक की गिरकर मौत

Tue, 28 Apr 2015 11:58 PM IST
पूरनपुर/जोगराजपुर।
पूरनपुर/जोगराजपुर। Updated Tue, 28 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man fell from the bike section
महिला को टक्कर माने के बाद बाइक लेकर भाग रहे बाइक सवार की गिरकर मौत हो
विज्ञापन
गई। महिला को गंभीर हालत में जिला मुख्यालय के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को सूचना दिए बगैर मृत युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक अन्य हादसे में युवक घायल हो गया।

घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव महादेव माती के समीप की है। गांव निवासी एक युवक सोमवार शाम को बाइक से गांव लौट रहा था। गांव के समीप बाइक की टक्कर से भूसा लेकर घर जा रही गांव निवासी रामऔतार की पचास वर्षीय पत्नी घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक से भाग रहा युवक बाइक से संतुलन खो बैठा। बाइक गिरने से युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक को कुर्रैया के एक प्राइवेट डॉक्टर  के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताते हैं कि पुलिस को सूचना दिए बगैर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गंभीर घायल महिला को जिला मुख्यालय के एक प्राइवेट अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। युवक की मौत को मामला गांव  में चर्चा का विषय बना हुआ है। इंस्पेक्टर सिंकदर यादव ने हादसे में युवक की मौत और महिला के घायल होने की सूचना से इनकार किया है। उधर, गांव पिपरा मुजप्ता निवासी 18 वर्षीय रोहित गांव लहैया में बाइक से बारात गया गया। रोहित रास्ते में एक वाहन की टक्कर से घायल हो गया। घायल रोहित को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed