{"_id":"57166ca24f1c1bc1148b465a","slug":"the-death-of-the-bride-s-cousin-ran-to-the-trolley-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली में दौड़े करंट से दुल्हन की चचेरी बहन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रॉली में दौड़े करंट से दुल्हन की चचेरी बहन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव धुंधरी में शादी के दौरान आई आंधी और बारिश से जनरेटर का करंट ट्रॉली में आ गया। इसकी चपेट में आकर दुल्हन की 12 वर्षीय चचेरी बहन ममता की मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
गांव धुंधरी निवासी मैकूलाल ने बताया कि उनकी पुत्री धनदेवी की सोमवार को शादी थी। बारात बालपुर पट्टी से आई थी। घर में वैवाहिक कार्यक्रम हो रहे थे। देर शाम तेज आंधी-बारिश आ गई। इससे पास में खड़ी ट्रॉली में रखे जनरेटर से ट्रॉली में करंट दौैड़ गया। आंधी के दौरान उनके चचेरे भाई प्रेमराज की पुत्री ममता ट्रॉली के पास पेड़ से गिरी अमिया बीनने पहुंच गई। अमिया बीनते समय उसकी ट्रॉली में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। शोरशराबा होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे से घर में कोहराम मच गया। खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया। उन्होंने बताया कि मृतका गांव के ही सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा सात की छात्रा थी।
खंभे में उतरे करंट से छात्र की मौत
बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से आए दिन हादसे हो रहे हैं। मंगलवार को गांव पंडरी में तालाब के पास खेल रहे रक्षपाल के 12 वर्षीय इकलौते पुत्र राहुल उर्फ अंकित की बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीण छात्र की मौत के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दोषी ठहरा रहे हैं। सूचना पर पहुंचे सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिवार वालों से जानकारी ली। मृतक के पिता ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
गांव पंडरी निवासी रक्षपाल ने बताया कि उनका इकलौता पुत्र राहुल गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। मंगलवार को गांव के निकट तालाब के पास लगे पाकड़ के पेड़ के नीचे वह खेल रहा था। खेलने के दौरान तालाब के पास लगे बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। साथी बच्चों के शोर मचाने पर तमाम लोग मौके पर पहुंचे। बिजली उपकेंद्र पर घटना की सूचना देकर उन्होंने सप्लाई बंद कराई। इकलौते पुत्र की मौत से रक्षपाल के घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर सीओ जहानाबाद जेआर जोशी, एसओ न्यूरिया के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिवार वालों और ग्रामीणों से घटना की बाबत जानकारी ली। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। हादसे के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी इस खंभे में करंट उतर चुका है। मृतक के पिता ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के पिता की ओर से मिली तहरीर पर बिजली विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।