{"_id":"5787dd184f1c1b7d5f13df1e","slug":"the-couple-had-a-lift-by-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लिफ्ट देकर दंपति को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में लिफ्ट देकर दंपति को लूटा
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में शामिल होकर घर लौटने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे दंपति को सेंट्रो कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर कार में बैठा लिया। इसके बाद जहानाबाद क्षेत्र में सुनसान इलाके में ले जाकर तमंचे के बल पर नगदी, जेवरात लूट लिए। पुलिस ने तहरीर मिलने पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बरखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर आठ निवासी लाल बहादुर गंगवार बुधवार को शादी समारोह में शामिल होने बरेली गए थे। उनके साथ पत्नी गीता देवी और बेटा सौरभ भी था। देर रात करीब डेढ़ बजे सभी बरेली के सेटेलाइट पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान एक युवक सेंट्रो कार लेकर उनके पास आया और पीलीभीत तक छोड़ने की बात कहकर तीनों को कार में बिठा लिया। कुछ दूरी पर सवारी बताकर दो अन्य युवकों को भी कार में बिठा लिया। बरेली हाइवे पर जहानाबाद क्षेत्र में शिवपुरिया मोड़ के पास पहुंचते ही कार को गांव की ओर मोड़ दिया। दंपति के विरोध किया तो एक सवारी को गांव में छोड़कर चलने की बात कही। कुछ दूर पहुंचकर सुनसान में गाड़ी रोक दी। इसके बाद तीनों ने तमंचा दिखाकर दंपति को कार से नीचे उतार दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर महिला की सोने की चेन, मंगलसूत्र, एक जोड़ी झाले, चार हजार की नकदी लूट ली। बदमाशों के भाग जाने पर दंपति ने ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी जाकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसओ भोला सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के क्षेत्र में चेकिंग कर कार सवार बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। गुरुवार सुबह तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सुरागरसी को एक टीम बरेली भेजी
बदमाशों की सुरागरसी करने के लिए पुलिस की ओर से प्रयास तेज कर दिए गए है। जहानाबाद पुलिस की एक टीम को बरेली भेजा गया है। सेटेलाइट बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर कार सवारों का पता लगाने की कोशिश की गई है। इसके अलावा बताए गए गाड़ी नंबर का भी एआरटीओ विभाग से संपर्क कर पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
तलाशा नहीं, जो मिला समेट लिया
बदमाश शातिर नहीं थे या फिर उनको पकड़े जाने का डर था। बदमाशों ने लूटपाट करने में कोई जबरदस्ती नहीं की। दंपति ने जो भी दे दिया, उसको लेकर चले गए। महिला की पायल, पति की सोने की चेन नहीं लूटी। इसके अलावा भी किसी सामान को खुद नहीं चेक किया गया।
पीछे मुड़कर देखा तो पड़ेगी गोली
एक फिल्मी डायलॉग मारकर बदमाशों ने दंपति के पसीने छुड़ा दिए। लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने दंपति और बच्चे को गांव के भीतर की ओर पैदल चलने को कह दिया। यह भी धमकी दी कि जो भी पीछे मुड़कर देखेगा उसको गोली मार दी जाएगी। इसके बाद तीनों घबराहट में आगे की ओर चलते गए। इधर, बदमाश गाड़ी मोड़कर वापस चले गए।
लिफ्ट देने के बाद दंपति से लूटपाट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। एक टीम बरेली भेजी गई है। घटना का अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस सुरागरसी में लगी हुई है।
- जगत राम जोशी, सीओ जहानाबाद