फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The corrupt inspector SP suspended

भ्रष्टाचार में लिप्त दरोगा को  एसपी ने किया निलंबित

Tue, 20 Sep 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Tue, 20 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
The corrupt inspector SP suspended
सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पासपोर्ट इंक्वायरी में दो हजार न मिलने पर लगा दी थी गलत रिपोर्ट 
भूसी के ट्रकों से अवैध वसूली करने के मामले में पहले से आरोपी दरोगा है लाइन हाजिर 

भूसी लदे ट्रकों को पास कराने के लिए सुविधा शुल्क लेने के मामले में लाइन हाजिर चल रहे दरोगा प्रमोद कुमार सिंह पर एक अन्य मामले में गाज गिर गई है। पूरनपुर कोतवाली में तैनाती के दौरान पासपोर्ट जांच में रिश्वत न मिलने पर गलत रिपोर्ट लगाने के आरोप में प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। देर शाम एसपी की कार्रवाई का पता लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। 
पिछले दिनों पूरनपुर कोतवाली में तैनात दरोगा प्रमोद कुमार सिंह को भूसी के ट्रकों से अवैध वसूली करने के आरोप में लाइन हाजिर किया गया था। इसके बाद पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी प्रमोद शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा ने एसपी से शिकायत की थी कि दरोगा प्रमोद कुमार सिंह ने पासपोर्ट की प्रांभिक जांच के लिए उसके घर आए थे। इस दौरान उन्होंने दो हजार रुपये की मांग की थी। रुपये न देने पर दरोगा न गलत रिपोर्ट लगा दी। एलआईयू कार्यालय पहुंचने पर पीड़ित को इसकी जानकारी हो सकी थी। शिकायत मिलने पर एसपी ने गोपनीय तरीके से पूरे प्रकरण की जांच कराई। इसमें दरोगा के प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर मंगलवार को एसपी ने सख्त कदम उठाया है। एसपी ने दरोगा प्रमोद कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन

एसपी पीआरओ भुवनेश कुमार गौतम ने बताया कि दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली थी। जिस पर एसपी मुनिराज ने उसे निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ बीसलपुर को दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed