फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The bus driver and the passengers robbed conductor

बस ड्राइवर और कंडक्टर ने ही यात्रियों को लूट लिया

Tue, 19 Jul 2016 10:53 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
 दिल्ली से पलिया जा रही निजी बस में बैठे करीब 24 सवारियों से ड्राइवर और कंडक्टर ने अपने साथियों की मदद से लूटपाट कर डाली। किराए के नाम पर सभी के पास रखी नगदी छीन ली गई। विरोध करने पर उनसे मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर बस को कब्जे में ले लिया। ड्राइवर और कंडक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। तलाशी में बस से 500 ग्राम अफीम डोडा भी मिला है।
विज्ञापन

सोमवार रात आनंद बिहार बस अड्डे के पास से एक निजी बस पलिया के लिए रवाना हुई थी। इसमें करीब दो दर्जन यात्री थे। बस चलने से चंद मिनट पहले उसमें आठ-दस लोग चढ़ गए। इन लोगों की मदद से बस ड्राइवर लखीमपुर जिले के गोला क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी बलजीत सिंह और कंडक्टर निघासन क्षेत्र निवासी तेजेंद्र सिंह ने सवारियों से लूटपाट शुरू कर दी। किराए के नाम यात्रियों से सारी नगदी छीन ली गई। दो नेपाली यात्रियों समेत 24 लोगों से ड्राइवर और कंडक्टर ने 21 हजार 930  रुपये लूट लिए। विरोध करने पर सवारियों से मारपीट भी की गई। बरेली के भुता क्षेत्र में पहुंचने पर बस में सवार अज्ञात दस युवक उतर गए।
विज्ञापन

यात्रियों की सूचना पर बिलसंडा पुलिस ने पार्क चौराहा के पास घेराबंदी कर बस को रोक लिया। लोगों से मामले की जानकारी की गई। आरोपी, ड्राइवर और कंडक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट बदलते ही एक यात्री ने कर दिया था फोन
दिल्ली से चली इस बस को बरेली से पीलीभीत होते हुए पलिया जाना था, लेकिन बरेली में दस साथियों को उतारने के बाद चालक ने बस को बीसलपुर, बिलसंडा रूट पर मोड़ दिया। इसी दौरान बस में सवार पूरनपुर के टांडा छत्रपति निवासी अशोक ने फोन से अपने भाई बलवंत को सूचना दे दी। बलवंत ने ग्राम प्रधान रतनलाल को बताया और ग्राम प्रधान ने एसपी को घटना से अवगत करा दिया। नतीजतन बिलसंडा पुलिस अलर्ट हो गई और आरोपियों को धर दबोचा।

मामला लूट का नहीं, बल्कि अधिक किराया वसूलने का है। गिरफ्तार ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। डोडा बरामद होने पर एनडीपीएस एक्ट भी लगाया गया है। पूछताछ की जा रही है।
- जितेंद्र यादव, एसओ बिलसंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed