फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body was found hanging in the home married

घर में लटकता मिला विवाहिता का शव

Mon, 03 Aug 2015 11:20 PM IST
Brkedha
Brkedha Updated Mon, 03 Aug 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन

बरखेड़ा के गांव सिसैया के बबलू की 20 वर्षीय पत्नी नन्ही देवी का शव घर के कमरे के कुंडे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, मायके वालों ने दहेज की खातिर विवाहिता को मारकर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की ओर से पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी के गांव सड़िया निवासी मोतीराम ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पहले अपनी पुत्री 25 वर्षीय नन्ही देवी की शादी गांव सिसैया निवासी भगवान स्वरूप के पुत्र बबलू के साथ की थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले शादी के बाद से पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। प्रताड़ना से परेशान होकर नन्ही देवी पखवाड़े भर पहले मायके में आकर रहने लगी थी। तीन दिन पूर्व सास ललिता ने फोन किया और कहा कि नन्ही देवी को भेज दो। इस पर उन्होंने पुत्र रंजीत के साथ पुत्री को उसकी ससुराल भेज दिया। सोमवार सुबह करीब आठ बजे गांव के लोगों ने पुत्री की मौत होने की सूचना दी। जब वे लोग उसकी ससुराल पहुंचे तो पुत्री का शव कमरे की छत के कुंडे पर लटक रहा था। उसके गले में रस्सी का फंदा पड़ा था। एसओ सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि पिता मोतीराम की तहरीर पर मृतका के पति, ससुर, सास ललिता, जेठ गुड्डू व जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को कोशिश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed