फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body of the missing woman got hung on the tree in the forest

लापता युवती का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला

Fri, 26 May 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 26 May 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
The body of the missing woman got hung on the tree in the forest
लापता युवती का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला
 करीब एक महीने से लापता युवती का सड़ा, गला शव जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला। गांव के एक युवक ने शव देखने के बाद परिवारीजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हालांकि मृतका के भाई ने आत्महत्या करने की बात कहकर किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। माधोटांडा थाना क्षेत्र के रामकोट कालोनी सिमरा ताल्लुके महाराजपुर निवासी मुनेंद्र राय ने बताया कि 26 अप्रैल को उनकी पुत्री 19 वर्षीय सुनीता राय का खाना बनाने को लेकर घर में विवाद हो गया था। इससे गुस्सा में युवती बिना बताए घर से निकल गई थी। वह देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। 30 अप्रैल को युवती के बड़े भाई कमलेश ने माधोटांडा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार दोपहर गांव एक युवक पड़ोस के जंगल से गुजर रहा था। तभी उसने पेड़ पर सुनीता का शव लटकता देखा। उसने इसकी फोन पर सूचना परिवार के लोगों को दी गई। इस पर कुछ ही देर में परिवारीजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर एसएचओ मनोज कुमार त्यागी भी जा पहुंचे। शव कई दिन पुराना होने से सड़ चुका था। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वयड को भी बुला किलया गया। इसके बाद पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर परिवार वालों से शिनाख्त कराई। पुलिस के पूछने पर परिवार वालों ने युवती के गुस्से में आत्महत्या करने की बात कहकर कार्रवाई से इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed