{"_id":"57add5b34f1c1bff1aee4321","slug":"the-attack-on-the-police-cut-a-bovine-animal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशु काट रहे लोगों ने पुलिस पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवंशीय पशु काट रहे लोगों ने पुलिस पर किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Fri, 12 Aug 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने दो लोगों पकड़ा, 80 किलो मांस बरामद
गोवंशीय पशु काट रहे लोगों को पकड़नेे गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पशु काट रहे लोग धारदार हथियार लेकर पुलिस की ओर दौड़े। इन लोगों ने कार्रवाई करने पर पुलिस वालों को जान से मारने की धमकी दी। सिपाहियों ने राइफल तानकर किसी तरह उन्हें पीछे हटने पर मजबूर किया। काबू किया। इसके बाद घेराबंदी करके दो लोगों को दबोच लिया। मौके से 80 किलो गोमांस, पशुओं के अंग और अन्य सामान बरामद हुआ।
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे सुनगढ़ी थाने की भिकारीपुर चौकी पर तैनात एचसीपी आरएस कश्यप, उस्मान, कांस्टेबल ओमप्रकाश मिश्र, अजय यादव गश्त पर निकले हुए थे। रहीसुद्दीन के मकान के पास पहुंचते ही पुलिस ने देखा कि कुछ लोग गोवंशीय पशुओं को काट रहे हैं। पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो वे पुलिस पर हमलावर हो गए। एक आरोपी ने छुरा निकालकर पुलिस वालों को मारने की कोशिश की। पुलिस टीम ने खुद का बचाव करते हुए चौकी से और फोर्स की मांग की, लेकिन जब काफी देर तक फोर्स नहीं पहुंचा तो पशु काट रहे लोगों से मोर्चा ले रहे पुलिस कर्मियों ने एसपी को सूचना दी। इसके बाद पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने मौके से असलम और मुरीद को पकड़ लिया। इनके बाकी साथी भाग गए। पुलिस ने मौके से गोवंशीय पशुओं के अंग, 80 किलोग्राम मांस औजार और अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन
एक माह पूर्व भी हुआ था हमला
एक महीना पहले भी भिकारीपुर चौकी पर तैनात एचसीपी आरएस कश्यप पर पशु तस्करों ने हमला किया था। जुलाई में मुखबिर की सूचना पर एचसीपी ने पशुओं से लदी तीन लग्जरी कार पकड़ी थीं। इस दौरान एक कार में सवार तस्करों ने कार से टक्कर मारकर एचसीपी को घायल कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस को पहुंचाई जाती है रकम
गोहत्या कर रहे लोगों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने वाले एक कसाई ने चौकी स्तर पर सेटिंग की बात कही। इससे एक बार फिर पशु तस्करों और पुलिस की मिलीभगत सामने आ गई है। फिलहाल पुलिस अफसर इस बात को नकारने में जुटे हैं। यही नहीं उसने भिकारीपुर में बड़े पैमाने पर गोकशी होने की बात भी कबूल की है।
पकड़े गए दोनों लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उनके पास से 80 किलोग्राम मांस बरामद हुआ है।
- अतुल प्रधान, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी