{"_id":"57b083414f1c1ba84c6eaf12","slug":"the-arrest-of-the-accused-kotedar-sp-is-not-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी कोटेदार की गिरफ्तारी न होने से एसपी खफा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी कोटेदार की गिरफ्तारी न होने से एसपी खफा
अमर उजाला ब्यूरो माधोटांडा।
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसओ को दिए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश
कालाबाजारी के मामले में फरार चल रहे कोटेदार के मामले में एसपी ने एसओ को तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिए हैं।
एसपी मुनिराज शनिवार शाम को थाने के निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाने में लंबित मामलों की जांच के दौरान रमनगरा क्षेत्र के कोटेदार सचिन सरकार की अभी तक गिरफ्तारी न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। बता दें कि आरोपी कोटेदार के खिलाफ खाद्यान्न की कालाबाजारी कर बाजार में बेचने का आरोप है। मुखबिर की सूचना पर रमनगरा पुलिस ने खाद्यान्न पकड़ा था। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक की ओर से कोटेदार सचिन सरकार और वाहन चालक साधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी चालक को तो पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन कोटेदार की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी।
बताते हैं कि मिलीभगत के चलते आरोपी कोटेदार स्टे लाने की फिराक में लगा हुआ है। इधर थाने पहुंचे एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते थाना प्रभारी वीके पटेल को आरोपी कोटेदार को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिए। कहा है कि गरीबों के खाद्यान्न की कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।