फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The 17th round was fired after the firing

17 राउंड फायरिंग के बाद हत्थे चढ़ा था शातिर मुकेश धीमर

Sat, 28 Oct 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sat, 28 Oct 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
The 17th round was fired after the firing
badmash - फोटो : amar ujala
अफसरों ने कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट कर गुडवर्क को सराहा  
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद इनामी मुकेश को सेहरामऊ पुलिस ने किया था गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद पकड़े गए इनामी मुकेश धीमर की गिरफ्तारी को एसपी कलानिधि नैथानी ने बड़ी सफलता बताया है। इसके अलावा उन्होंने मुठभेड़ की स्थिति को स्पष्ट करते हुए इस दौरान सत्रह राउंड फायरिंग दोनों ओर से होने की बात कही है।
बता दें कि सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ढक्काचाट निवासी 25 हजार के इनामी मुकेश धीमर को शुक्रवार देर शाम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार किया था। उसके पास से असलहे भी बरामद किए गए थे। दूसरे दिन इनामी की धरपकड़ के बाद पुलिस ने मुठभेड़ की स्थिति स्पष्ट की। आधा घंटा से अधिक देर चली मुठभेड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच 17 राउंड फायर किए गए थे। इसमें दस राउंड फायरिंग मुकेश और उसके साथी ने की है।
विज्ञापन


दूसरे साथी की पहचान पर संशय  
एक दिन पहले थाना सेहरामऊ पुलिस ने मुकेश के फरार साथी के तौर पर बदमाश कलुआ नाम बताया था, लेकिन एसपी ने इसको लेकर स्थिति स्पष्ट न होने की बात कही है। उनका कहना है कि अंधेरे की वजह से पुलिस दूसरे साथी को सही से पहचान नहीं सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्टिव होते तो दस दिन पहले पकड़ा जाता मुकेश
इनामी मुकेश धीमर की गिरफ्तारी भले की जा चुकी हो, लेकिन अगर पुलिस एक्टिव रहती तो उसको दस दिन पहले पकड़ा जा सकता था। इससे पहले हजारा पुलिस को उसकी लोकेशन को लेकर सूचना मिली थी, लेकिन हजारा पुलिस ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया।


हत्या, रेप, लूट समेत 19 मुकदमे हैं दर्ज
पकड़े गए बदमाश मुकेश धीमर का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। पूरनपुर, हजारा, माधोटांडा, सेहरामऊ उत्तरी थाना में उस पर दुष्कर्म, हत्या, एनडीपीएस, गैंगस्टर एक्ट समेत संगीन धाराओं में 19 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed