{"_id":"661c1e1226f3ce5290d05a2f8a075557","slug":"thagi-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से लाखों रुपये हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से लाखों रुपये हड़पे
पीलीभीत।
Updated Fri, 02 Oct 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
एक कंपनी में सुपरवाइजर और ऑपरेटर की नौकरी लगवाने के नाम पर शहर के एक व्यक्ति ने दो दर्जन से अधिक युवाओं से लाखों रुपये ठग लिए। पीड़ित युवाओं ने सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना न्यूरिया के गांव मैथी निवासी राकेश कुमार, थाना जहॉनाबाद के गांव सराय सुंदरपुर निवासी राजेंद्र कुमार, नवाबगंज (बरेली) निवासी अखिलेश, रामआसरे आदि थाना सुनगढ़ी पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पीड़ितों ने तहरीर में बताया कि शहर निवासी एक व्यक्ति ने प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइज पद के लिए 10 हजार और ऑपरेटर पद पर नौकरी दिलाने के लिए पांच हजार रुपये उनसे लिए। आरोपी ने सात दिन के अंदर शाहजहांपुर और पीलीभीत में नौकरी लगवाने का वादा किया।
जब महीने भर में नौकरी नहीं मिली तो वह लोग आरोपी से मिलकर पैसा मांगे। इस पर आरोपी ने तीन दिन का समय मांगते हुए आश्वासन दिया कि शीघ्र ही ट्रेनिंग होगी। आश्वासन देने के पांच माह बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी लगी और न ही उन लोगों को ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया। इस बारे में सुनगढ़ी थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।