फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tension in Ghazipur, Force deployed for construction of religious sites

धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर गाजीपुर में तनाव, फोर्स तैनात

Mon, 10 Jul 2017 11:16 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Mon, 10 Jul 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Tension in Ghazipur, Force deployed for construction of religious sites
घ्‍ाटना की जानकारी हाोने पर जुटी भ्‍ाीड़
 गाजीपुर मुगल गांव में बाग के एक हिस्से में कथित तौर पर धार्मिक स्थल निर्माण कराए जाने को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। नींव खुदाई के बाद दूसरे पक्ष के लोग जमा हो गए और विरोध करते हुए शिकायत अधिकारियों से की। इस पर बरखेड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और निर्माण रुकवा दिया। अब पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद के निस्तारण में जुटी है। 
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के गाजीपुर मुगल गांव स्थित बाग के एक हिस्से में कराए जा रहे निर्माण को लेकर कई दिनों से विवाद की स्थिति बनी है। गांव का एक पक्ष इसमें धार्मिक स्थल निर्माण का आरोप लगाते हुए इसका विरोध कर रहा है। जिसको लेकर पुलिस ने पिछले दिनों निर्माण कार्य रुकवाकर दोनों पक्षों के पंद्रह लोगों को मुचलका पाबंद किया था। सोमवार सुबह एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बाग में मजदूर लगाकर एक पक्ष ने नींव खुदवाना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही दूसरे पक्ष के लोग जमा हो गए और विरोध शुरू कर दिया। दोनों ओर से भीड़ जमा होने लगी। जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। निर्माण का विरोध कर रहे लोगों ने सूचना पुलिस को दी। जिस पर एसएचओ राजेश कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। यूपी 100 पुलिस भी पहुंच गई। सबसे पहले पुलिस ने कराए जा रहे निर्माण को रुकवाया। दोनों पक्षों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया है। एसएचओ राजेश मौर्य ने बताया कि निर्माण रुकवा दिया गया है। दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद का समाधान कराया जाएगा। गांव में किसी तरह तनाव की स्थिति नहीं है। 
विज्ञापन


एक पक्ष ने केंद्रीय मंत्री को सुनाया दुखड़ा
विरोध के बाद पुलिस के निर्माण रुकवाने के बाद निर्माण करा रहे पक्ष के लोगों ने केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी से मुलाकात की। इसमें पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि पुलिस दूसरे पक्ष से साठगांठ कर निर्माण को बार-बार रुकवा रही है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed