{"_id":"588362984f1c1bba76efe565","slug":"teenager-was-killed-after-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के बाद की गई थी किशोरी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के बाद की गई थी किशोरी की हत्या
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों के मुताबिक रेप के बाद किशोरी की हत्या की गई थी। शनिवार को पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 17 जनवरी को बिलसंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह पत्नी की अस्थियां विसर्जन करने इलाहाबाद गया था। उसके तीनों बच्चे घर में मौजूद थे। 16 जनवरी की रात उसके घर में गांव का ही सलमान घुस गया और उसकी नाबालिग पुत्री से रेप किया। दूसरे दिन किशोरी की लाश फांसी पर लटकी मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने किशोरी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार किशोरी की मौत गले व पेट में आई चोटों के कारण हुई थी। हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या को लेकर सुलझन में थी। रेप की आशंका को लेकर स्लाइड बनाई गई थी। शनिवार को किशोरी के पिता ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ केे नामजद तहरीर दी। एसओ बिलसंडा विवेक त्रिवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सलमान के खिलाफ रेप, हत्या और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन