{"_id":"da1a873b8a42d937ecda45ae937964fb","slug":"teenager-including-road-accidents-three-killed-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में किशोरी समेत तीन की मौत, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में किशोरी समेत तीन की मौत, पांच घायल
Pilibhit
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर क्षेत्र में डीसीएम ने मेलार्थियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घायल हुए ट्रॉली पर सवार कोतवाली दियोरिया के गांव टेहरी निवासी 25 वर्षीय प्रीतमलाल ने बरेली जाते समय दम तोड़ दिया, जबकि थाना न्यूरिया के गांव पिपरिया अगरू निवासी 16 वर्षीय माधुरी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। उधर टनकपुर हाइवे पर थाना न्यूरिया क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
बीसलपुर। हादसा शनिवार की रात करीब 11 बजे हुआ। दियोरिया कोतवाली के गांव टेहरी के कुछ लोग मेला देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस गांव जा रहे थे। कटना पुल के पास सामने से डीसीएम आ गई। ट्रैक्टर चालक गुड्डू ने किसी तरह से ट्रैक्टर तो बचा लिया, लेकिन डीसीएम चालक ने ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली पर सवार गांव टेहरी निवासी 26 वर्षीय पीतमलाल, 14 वर्षीय नेमचंद, 25 वर्षीय शंकर लाल, 13 वर्षीय पूरन लाल, 30 वर्षीय वीरपाल, 14 वर्षीया रामबेटी और उनके रिश्तेदार थाना न्यूरिया के गांव पिपरिया अंगरू निवासी 14 वर्षीय माधुरी घायल हो गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने पीतमलाल और माधुरी को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से इलाज के लिए बरेली जा रहे पीतमलाल की रास्ते में मौत हो गई, जबकि भर्ती होने के कुछ देर बाद माधुरी ने भी दम तोड़ दिया। घायल नेमचंद्र को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक पीतमलाल के पिता कुंदनलाल, पत्नी भगवान देई, पुत्री प्राची देवी, पुत्र वीरेंद्र और किशन का रोते रोते बुरा हाल है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। प्रभारी एसओ केपी सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर अभी पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
न्यूरिया। टनकपुर हाइवे पर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक जनेऊ और कत्थई रंग का कुर्ता व सफेद रंग की धोती पहने हुए है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन