{"_id":"ea1616c486b2f0f0e4b93147405ab418","slug":"teasing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने दिखाई हिम्मत, शोहदे भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं ने दिखाई हिम्मत, शोहदे भागे
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 18 Dec 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को तीन छात्राएं कोचिंग पढ़कर पैदल घर जा रही थीं। दोपहर बाद करीब तीन बजे ड्रमंड इंटर कॉलेज और गौहनियां चौराहा के बीच एक मीट विक्रेता की दुकान पर खड़े दो युवकों ने अश्लील फब्तियां कसीं। जब एक छात्रा ने विरोध किया, तो सरेराह शोहदों ने उसे हाथ पकड़कर खींच लिया। इस पर साथी छात्राओं ने हिम्मत जुटाई और शोहदों का जमकर मुकाबला किया। उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाते हुए बाइक की चाबी निकाल ली। इस दौरान तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, लेकिन किसी ने छात्राओं की मदद नहीं की। लगभग 20 मिनट तक धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान एक शोहदे ने छात्रा का हाथ मरोड़ दिया। उससे चाबी छीन ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक शोहदे भाग निकले।
टीएसआई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मीट विक्रेता को हिरासत में लिया है। छात्राओं का कहना है कि मीट विक्रेता की दुकान पर कई दिनों से दोनों युवक बैठते थे। आने-जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी करते थे। पुलिस भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती हैं। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि छात्राओं ने तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है, तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।