{"_id":"7b3e3194880ca0cad49c76e4f0982e64","slug":"tampering-with-kunde-hanging-bodies-found-in-the-house-of-tight-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से तंग किशोरी का घर में कुंडे से लटकता मिला शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ से तंग किशोरी का घर में कुंडे से लटकता मिला शव
माधोटांडा (पीलीभीत)
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
गांव जमुनिया खास निवासी 15 वर्षीय सोनी देवी का गुरुवार की सुबह ही उसके घर के एक कमरे में साड़ी से शव कुंडे में लटकता मिला। आरोप है कि उसे गांव के ही तीन युवक पिछले दो-तीन से फब्तियां कसते थे। घटना के एक दिन पहले आरोपी युवकों ने घर में घतुस कर उससे छ़छाड़ का प्रयास किया था। घटना के दिन वह अपने घर के आंगन में अपनी चचेरी बहन के साथ सोई थी। मृतका की मां व बड़ा भाई भी घर पर नहीं था। ज्योति और भाई राजेश ने पुलिस को बताया कि घटना के की रात भी गांव के ही विजयपाल, रामसनेही व रमाकांत उसके घर आए थे और सोनी के साथ छेड़छाड़ की थी। सोनी ने शोर मचाया तो वह लोग जागे। सुबह जब वह लोग सोकर उठे तो सोनी का शव कमरे में कुंडे से लटकता मिला। मृतका के चचेरे भाई इंद्रपाल ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ, एसओ ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है। घटना के बाद आरोपियों के घरों के लोग फरार हो गए हैं।
किशोरी सोनी देवी के पिता फकीरेलाल पासवान की करीब तीन साल पहले मौत हो चुकी है। उसके परिवार में उसकी मां देवकी देवी, बड़ा भाई जयवीर व छोटा भाई राजेश के अलावा बूढ़ी दादी रहते हैं। जयवीर बाहर रहकर मजदूरी करता है। मंगलवार को मृतका की मां देवकी पूरनपुर के गांव चांट फिरोजपुर रिश्तेदारी में गई थी। घर पर सोनी अपने आठ वर्षीय भाई व दादी के साथ थी। बताया जाता है कि तीनों आरोपी युवकों ने घर में घुस कर मंगलवार की रात सोनी से छेड़छाड़ की थी और भाग गए थे। बुधवार की सुबह उसने इसकी शिकायत कुछ दूर रहने वाली अपनी चचेरी बहन 16 वर्षीय ज्योति से की थी। ज्योति ने इसकी जानकारी अपने भाई इंद्रपाल को भी दी थी। इस पर इंद्रपाल ने बुधवार को सोनी के साथ अपनी बहन ज्योति को भी सुलाया। ज्योति और राजेश ने पुलिस को बताया कि रात करीब डेढ़ बजे गांव के ही विजयपाल, रामसनेही और रमाकांत आ गए और सोनी के साथ फिर छेड़छाड़ करने लगे। सोनी ने शोर मचाया तो उन लोगों की आंख खुल गई। ज्योति ने जब घर पर कहने की धमकी दी तो आरोपी घर से चले गए। इसके बाद चारों लोग सो गए। सुबह जब ज्योति की आंख खुली तो उसने देखा की सोनी चारपाई पर नहीं है। इस पर वह कमरे में गई तो देखा की सोनी का शव साड़ी के फंदे से कुंडे से लटक रहा था। इस पर घर में चीखपुकार मच गई। परिवार वाले और गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मृतक की मां, भाई जयवीर भी घर पहुंच गए। सूचना पर सीओ पूरनपुर राजेश्वर सिंह, एसओ पवन त्रिवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ज्योति, राजेश, मृतका की दादी और आसपास के लोगों के बयान लिए। मृतका के चचेरे भाई इंद्रपाल ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक वह सिनेमा हाल पर फिल्म देख रहा था। गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे फोन पर घर में शोर होने की सूचना दी थी। सूचना पर जब वह घर पहुंच रहा था तो घर के बाहर निकलते हुए रात करीब 1.30 बजे तीनों आरोपी मिले। आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उससे भी मारपीट की। बड़ी मुश्किल से छूटकर जब वह घर पहुंचा तो देखा उसकी बहन का शव फांसी के फंदे पर कुंडे से झूल रहा था। पुलिस ने अभी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सीओ राजेशवर सिंह ने बताया कि घटना की अभी हकीकत का ठीक से पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 323 व 504 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
दो दिन पहले भी आरोपियों ने की थी छेड़छाड़
मृतका के चचेरे भाई इंद्रपाल ने बताया कि बुधवार को सोनी उसके घर आई थी और बताया था कि गांव के ही विजयपाल, रामसनेही ने मंगलवार को छेडख़ानी की थी और इससे पहले भी छेड़छाड़ कर चुके हैं। इसलिए उसे घर पर लेटने में डर लगता है। उसकी मां और बड़े भाई के न होने के कारण उन्होंने अपनी बहन ज्योति को उसके पास लेटने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
घटना के बाद से आरोपी के घर वाले फरार
सोनी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने के बाद तीनों आरोपियों के घर पर केवल महिलाएं थीं। पुरुष और आरोपी फरार थे। एक आरोपी लोध और दो पासवान बिरादरी के हैं। घरों की महिलाओं ने बताया कि उनके बच्चों को झूठा फंसाया जा रहा है। महिलाओं ने मृतका के चाल-चलन पर भी सवालियां निशान लगाए।