फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Take a photo of the student police constable

सिपाही ने छात्रा के थाने में खींचे फोटो

Tue, 05 Jul 2016 12:05 AM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
 मोबाइल गिरने कीसूचना देने अमरिया थाने गई छात्रा से सिपाही ने शिकायत रिसीव करने के बदले दो सौ रुपये मांगे। आरोप है कि जब छात्रा ने रुपये न होने की बात कही तो सिपाही ने अपने मोबाइल से उसके फोटो खींच लिए। विरोध करने पर व्हाट्सएप पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। छात्रा की शिकायत पर अपर पुलिस अधीक्षक ने एसओ को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन पहुंचकर एएसपी को शिकायत पत्र देते हुए अमरिया क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि वह इंटरमीडिएट की छात्रा है। उसका मोबाइल फोन गिर गया था। इसकी सूचना दर्ज कराने के लिए कोचिंग से लौटते वक्त वह अमरिया थाने गई थी। इस दौरान थाना गेट पर एक सिपाही मिला। उसने उसे रोक लिया। काम पूछने के बाद मोहर लगवाने के दो सौ रुपये मांगे। छात्रा ने रुपये न होने की बात कही तो सिपाही ने अपने मोबाइल से उसके फोटो खींच लिए। छात्रा ने विरोध किया तो सिपाही ने फोटो व्हाट्सएप पर वायरल करने की धमकी दी। छात्रा ने घर जाकर परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी तो वे छात्रा को लेकर एएसपी के पास पहुंचे। पीड़ित छात्रा ने एएसपी से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


छात्रा ने अमरिया थाने के एक सिपाही पर आरोप लगाया है। इसकी लिखित शिकायत की है।  मामला कुछ संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, फिर भी गंभीरता से इसकी जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास कुमार वैद्य, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed