फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   suicide

नवविवाहिता ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

Wed, 01 Jul 2015 11:49 PM IST
जहानाबाद/पीलीभीत।
जहानाबाद/पीलीभीत। Updated Wed, 01 Jul 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
suicide
मायके आई नवविवाहिता ने मंगलवार की रात ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सुबह शाही क्रासिंग के पास शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला जोशी टोला निवासी रामनाथ की 26 वर्षीय बेटी राखी की शादी रामपुर मिलक निवासी गोदान के पुत्र राजन के साथ 23 जून को हुई थी। ससुराल में रहने के दौरान पति से उसकी कुछ अनबन हो गई थी। इस पर मंगलवार को पति राजन उसे मायके छोड़ गया था। शाम को जब पति जाने लगा तो राखी ने साथ चलने की जिद की। मगर राजन उसे नहीं ले गया।
घरवालों के अनुसार इससे नाराज होकर राखी भी पीछे से चली गई। सुबह उसका शव शाही रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर क्षतिविक्षत अवस्था में पड़ा मिला। मृतका के पिता रामनाथ ने बताया कि राजन के जाने के बाद जब राखी पीछे से चली गई तो उन्होंने समझा की कि वह पति के साथ चली गई होगी लेकिन सुबह उसकी मौत की सूचना मिली।
एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि विवाहिता द्वारा आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed