फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sue lodged after complaint from ASP

एएसपी से शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Tue, 12 Sep 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Tue, 12 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sue lodged after complaint from ASP
डेमो पिक
तहरीर मिलने के 72 घंटे बाद भी नहीं लिखी थी रिपोर्ट
विज्ञापन

मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर किया आरोपी का चालान

घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश और इसका विरोध करने पर गला दबाकर मारने के मामले को पूरनपुर पुलिस जांच के नाम पर दबा गई। तहरीर मिलने के 72 घंटे बाद भी न तो कोई पुलिसकर्मी मौके पर जांच करने आया, न ही कोई मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली के चक्कर लगाकर परेशान होने के बाद पीड़िता ने पति संग एएसपी दफ्तर पहुंचकर अपना दुखड़ा सुनाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पूरनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया।

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर की निवासी एक महिला ने बताया कि उसके पति मजदूरी करते हैं। सात सितंबर को वह काम से बाहर गए थे, घर पर वह अकेली थी। इस बीच पड़ोस का रहने वाला एक दबंग युवक शाम छह बजे घर में घुस आया। बुरी नीयत से पीड़िता को पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। इस बीच पीड़िता के कपड़े भी फाड़ दिए। आरोपी ने कमरे में खींचकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर आरोपी ने उसकी गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर उसी समय यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी नहीं मिला। कोतवाली जाकर घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। इस पर कानूनी कार्रवाई करने के बजाए पुलिस ने बिना जांच किए ही मामला झुठलाना शुरू कर दिया और तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। आज तक कोतवाली से कोई जांच करने भी मौके पर नहीं आया। आरोपी लगातार पीड़ित परिवार को धमकी दे रहा है। एएसपी रोहित मिश्रा ने पीड़ित को कोतवाली पुलिस से मामले की जानकारी कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। दुष्कर्म प्रयास के मामले को तीन दिन तक जहां कोतवाली पुलिस संदिग्ध बताकर दबाने की तैयारी करती रही। वहीं, एएसपी रोहित मिश्रा से शिकायत के चंद मिनट बाद ही पुलिस एक्टिव हो गई। पूरनपुर पुलिस ने न सिर्फ आरोपी विजय पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, बल्कि मंगलवार को उसको गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed