{"_id":"57e425064f1c1bcd55a8249f","slug":"student-s-body-found-in-pond-murder-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला छात्रा का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में मिला छात्रा का शव, हत्या की आशंका
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
शव मिला
- फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार देर शाम लापता हुई किशोरी का शव गांव से चार किलोमीटर दूर एक तालाब में मिला। घरवालों ने उसकी हत्या कर लाश तालाब में फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने छात्रा के भाई की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव बुंधौली निवासी मजदूर छेदालाल की 13 वर्षीय बेटी सोनी ईंटगांव के सरकारी स्कूल में कक्षा सात की छात्रा थी। बुधवार शाम सोनी अचानक घर से लापता हो गई। घरवालों ने पूरी रात उसे तलाशा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह कुछ लोगों ने गांव से चार किलोमीटर दूर निर्मलगंज गौंटिया के पास तालाब में किशोरी का शव पड़ा देखा तो घरवालों को खबर दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घरवाले घटनास्थल पहुंचे और गांववालों की मदद से लाश बाहर निकाली। घरवालों ने मुंह पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई है।
भाई को पुराने विवाद में हत्या का शक
किशोरी की मौत को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। मृतका के भाई सुनील ने कुनबे के ही कुछ लोगों पर शक जताया है। सुनील का कहना है कि उनका जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। इसे लेकर कई बार उनके परिवार पर हमला हो चुका है। इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
अकेले नहीं जा सकती सोनी इतनी दूर
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे छात्रा के भाई सुनील ने आत्महत्या की बात को सिरे से नकार दिया है। उसका कहना है कि उनके मकान के पास ही एक बड़ा तालाब है। अगर सोनी को आत्महत्या ही करनी होती तो वह इतनी दूर क्यों जाती? अकेले घर से रात में चार किलोमीटर दूर जाना मुमकिन नहीं लगता। कोई उसे लेकर गया होगा।
एक साल से दिल्ली में हैं माता-पिता
सोनी के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। मेहनत, मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। सोनी की बहनें और दो भाई हैं। बड़ा भाई रामगोपाल शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में गांव हुसैनापुर में अपने परिवार के साथ रहता है। भाई सुनील ईटगांव के एक निजी स्कूल में पढ़ाता है। पिता छेदालाल और मां गंगादेवी एक साल से दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रहे हैं। उनके साथ सोनी की बड़ी बहन सीमा भी रहती है। गांव में सुनील, उसकी पत्नी रीना और बहन शालू रहती है।
पुलिस बोली, भाभी से होता था विवाद
पुलिस की मानें तो छात्रा सोनी का अपनी भाभी रीना देवी से अक्सर विवाद होता था। बुधवार को भी उसका खाना बनाने को लेकर भाभी से विवाद हुआ था। इसके बाद सुनील ने सोनी को डांट दिया था। चार दिन पहले भी घरवालों से विवाद के बाद किशोरी के घर से गायब होने की बात सामने आई है। हालांकि सुनील ने इसे गलत बताया है।
घर पर विवाद के बाद लापता हुई किशोरी का शव तालाब में मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घरवालों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। छानबीन की जा रही है।
अतुल प्रधान, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी