{"_id":"59207dc04f1c1b864bf25b60","slug":"struggling-to-beat-women-at-police-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना गेट पर महिलाओं में मारपीट से मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाना गेट पर महिलाओं में मारपीट से मचा हड़कंप
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sat, 20 May 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे को गाली देने की बात पर हुई मामूली कहासुनी के बाद एक दूसरे की शिकायत करने सुनगढ़ी थाना पहुंची महिलाएं दोबारा भिड़ गई। थाना गेट पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। जिससे हड़कंप मच गया। हंगामा होता देख पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर झगड़ा शांत कराया।
मोहल्ला नखासा में पड़ोस की रहने वाली दो महिलाओं में बच्चे को गाली देने की बात पर शुक्रवार की रात कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों के परिवारीजनों के बीच मौके पर मारपीट हुई। इसके बाद कानूनी कार्रवाई कराने के लिए दोनों पक्ष सुनगढ़ी थाना पहुंच गए। यहां थाना गेट पर आमना-सामना होते ही दोबारा गाली गलौच होने लगी। कुछ ही देर में दोनों महिलाओं ने थाना गेट पर मारपीट शुरू कर दी। जिसको देख राहगीरों की भीड़ लग गई। हंगामे की जानकारी मिलने पर कस्बा इंचार्ज कनकलता भार्गव मौके पर पहुंची। सख्ती से दोनों को शांत कराया। इसके बाद हिरासत में लेते ही झगड़ा कर रही दोनों महिलाओं के होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों से विवाद की जानकारी की। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि देर रात दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। कार्रवाई से इनकार करने पर उनको चेतावनी देकर छोड़ा गया है।