फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Step-father on the widow Misconduct alleged

सौतेले ससुर पर बेवा  से दुराचार का आरोप

Thu, 23 Jun 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 23 Jun 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
पति की मौत के बाद तीन साल के बेटे के साथ ससुराल में रह रही एक बेवा महिला से उसके ससुर ने दुराचार किया। चीख पुकार पर आए ससुराल वालों ने उसको बचाने के बचाए पिटाई लगा दी। दूसरे दिन धमकी देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता से लिखित शिकायत मिलने पर एसपी ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति की मौत आठ फरवरी 2015 को हुई थी। उसका एक तीन साल का बेटा है, जिसके साथ वह अपनी ससुराल में ही रह रही है। आरोप है कि पति की मौत के बाद से उसका सौतेला ससुर उस पर बुरी नियत रखता है। तेरह जून की रात वह अपने बेटे के साथ कमरे में सो रही थी। देर रात मौका पाकर ससुर कमरे में घुस आया और अश्लील हरकतें करने लगा। इस दौरान महिला से दुराचार करने का भी आरोप है। शोर मचाने पर ससुराल के अन्य लोग मौके पर आ गए, लेकिन पीड़िता का दुखड़ा सुनने के बाद उसको बचाने के बजाए उसको ही पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि दूसरे दिन विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। घरवालों ने ससुरालियों से बातचीत करने की कोशिश भी की, लेकिन उनको भी धमका दिया गया। पीड़ित महिला ने गुरुवार को एसपी से मुलाकात कर घटना की तहरीर दी। जिस पर एसपी मुनिराज जी ने कोतवाली पुलिस को महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप की रिपोर्ट
शौच करने गई एक महिला से गैंगरेप के मामले में दो महीने बाद कानूनी कार्रवाई हुई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि पंद्रह अप्रैल की शाम साढ़े छह बजे वह शौच के लिए जा रही थी। तालाब के पास पहुंचते ही गांव के रहने वाले राज बहादुर और इतवारी लाल ने रोक लिया। तमंचा दिखाकर पास के खेत में ले गए। जहां दोनों आरोपियों ने उसके साथ रेप किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दे दी। मुंह में ठुंसा कपड़ा हटते ही महिला ने चीख पुकार शुरू कर दी। इस पर गांव के लोग इकट्ठा होने लगे। यह देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। शिकायत थाना पुलिस से लेकर अफसरों से की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। दो महीने बाद कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हुई है। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जायेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed