फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Start cross-border smuggling of diesel and fertilizer

सीमा पार शुरू हुई डीजल और खाद की तस्करी

Sat, 14 Nov 2015 10:34 PM IST
Madotanda
Madotanda Updated Sat, 14 Nov 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन

पड़ोसी देश नेपाल में डीजल के संकट का फायदा यहां के तस्करों ने उठाना शुरू कर दिया। इन तस्करों ने शारदा नदी के मझारा और अन्य घाटों से डीजल व खाद की तस्करी शुरू कर दी है। वहीं ये तस्कर कैरियर के रूप में सीमा से सटे इलाकों के लोगों को ढाल बनाकर अवैध धंधा कर रहे हैं।

विज्ञापन

नेपाल में इन दिनों डीजल का संकट चल रहा है और खाद के दाम भी लगभग छह गुना बढ़े चल रहे हैं। इसलिए तस्करों ने इलेक्ट्रानिक वस्तुओं के अलावा अब डीजल व खाद की तस्करी का धंधा तेजी से शुरू कर दिया है। पूरनपुर क्षेत्र व निकटवर्ती सोसाइटी से खाद मझारा और सिमरा ताल्लुके महाराजपुर क्षेत्र में स्टाक की जाती है। यहां से सीमा से सटे लोगों को मुख्य तस्कर कैरियर के रूप में तय कर साइकिलों व बाइक से खाद, डीजल की तस्करी कराने में जुटे हैं। इसके अलावा रात को पशु तस्करी भी इन घाटों से की जाती है। हालांकि रमनगरा और कंजरिया घाट तो वन विभाग ने नीलाम किया है, लेकिन मझारा व मोतिया घाट को अभी तक नीलाम नहीं किया गया। यहां नावों का अवैध संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सौ रुपये की खातिर मुसीबत लेते हैं कैरियर
सीमा पार डीजल व खाद पहुंचाने को तस्कर सीमा सटे इलाकों के गरीब तबके के युवाओं का सहारा लेते हैं। एक चक्कर लगाने के बदले कैरियर को महज सौ रुपये ही मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मझारा उनके चौकी क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता है। यदि कहीं इस तरह का मामला प्रकाश में आता है तो थाना प्रभारी को अवगत कराया जाएगा।
सूबेदार सिंह, चौकी प्रभारी, रमनगरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed