फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Son shot the rumor of the death of the father

बेटे को गोली लगने की अफवाह में पिता की मौत

Thu, 24 Dec 2015 11:55 PM IST
plibhit
plibhit Updated Thu, 24 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
बारावफात के जुलूस के दौरान शहर में हुए बवाल के समय बेटे को गोली लगने की अफवाह पर एक पिता की दहशत में मौत हो गई। इससे घर में मातम छा गया।
विज्ञापन

बुधवार की रात मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी 50 वर्षीय शब्बीर का 19 वर्षीय बेटा नदीम जुलूस देखने गया था। इस बीच मद्दे की पुलिया पर हसन मियां द्वारा जुलूस निकालने के प्रयास में बवाल हो गया। शोर शराबा और गोली की आवाजें सुनकर शब्बीर दरवाजे पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने लगा।
शब्बीर के भाई हाशिम में बताया कि इस दौरान किसी ने उन्हें बताया कि उनके बेटे को गोली लग गई है। बेटे के गोली लगने की बात सुनते ही शब्बीर दहशत में आ गया और उसे दिल का दौरा पड़ गया। घरवाले उन्हें अस्पताल ले जाते इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। शब्बीर की मौत से घर में मातम छा गया। पत्नी बच्चों का रो रो बुरा हाल है।
विज्ञापन



जुलूस के दिन मेरी हसन मियां से कोई बात नहीं हुई है। इससे तीन  दिन पहले मैंने उनसे कहा था कि अगर अगर जरताब रजा का जुलूस निकालेगा तो  आपका भी मिलेगा लेकिन शासन से अनुमति मिलने पर। परंतु शासन से केवल जरताब  रजा को जुलूस निकालने की अनुमति प्राप्त हुई। इसकी जानकारी हसन मियां को  जुलूस के 24 घंटे ही दे दी गई थी। अनुमति के बाद भी जबरन जुलूस निकालने के  प्रयास में पुलिस ने उन्हें रोका जिससे विवाद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम अली सरवर, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed