{"_id":"6aa99985519cd7f4ad0ecccd","slug":"six-water-cooler-batteries-stolen-deoria-news-c-208-1-deo1049-191912-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वाटर कूलर की छह बैटरियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वाटर कूलर की छह बैटरियां चोरी
Wed, 16 Sep 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। सोमनाथ मंदिर के पास नगर पालिका परिषद की ओर से लगाए गए सोलर आधारित आरओ वाटर कूलर की छह इन्वर्टर बैटरियां चोरी हो गईं। बैटरियां चोरी होने से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति प्रभावित हो गई है।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी ने कोतवाली पुलिस को शिकायत दी है। इसके मुताबिक 11 सितंबर की रात अज्ञात चोर वाटर कूलर में लगी करीब छह इन्वर्टर बैटरियां ले गए। पुलिस ने 14 सितंबर की रात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच अवर निरीक्षक संजय कुमार पाल को सौंपी गई है। संवाद