{"_id":"5aaa72024f1c1bb7758b57f3","slug":"son-held-for-killing-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट, गिरफ्तार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Thu, 15 Mar 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में सोमवार दोपहर डेढ़ बजे चिड़ियादाह निवासी बुजुर्ग मुन्ना लाल (55) की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर हुई जांच के बाद मामला हत्या का निकलकर सामने आया है। बृहस्पतिवार को सुनगढ़ी पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे रवि से मिली तहरीर पर छोटे बेटे सौरभ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहा से सटे एक निजी अस्पताल के बाहर चाय का ठेला लगाने वाले मुन्नालाल की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दोपहर डेढ़ बजे मौत हो गई थी। बुजुर्ग की मौत के पीछे परिवार के लोग जहर देकर हत्या की आशंका जाहिर कर रहे थे, लेकिन कार्रवाई को कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। जिसके बाद पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर में लगी चोट बताई गई। इसके बाद एसएसआई सुनगढ़ी सुधीर कुमार सिंह ने टीम के साथ मामले की जांच की। जिसमें मामला पारिवारिक विवाद में घटना से दो दिन पहले हुई मारपीट से जुड़ता चला गया। सोमवार सुबह मृतक के बड़े बेटे रवि ने सुनगढ़ी पुलिस को अपने भाई सौरभ के खिलाफ तहरीर दी। इसमें सौरभ पर पिता मुन्नालाल से मारपीट करने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि सिर में लगी चोट इसी मारपीट में पिता को लगी थी।
सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मृतक नशे की हालत में हंगामा करने को लेकर पिता-पुत्र में दो दिन पहले विवाद हुआ था। इसी में आरोपी सौरभ ने पिता से मारपीट की, जिसमें चोट लग गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।