फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Somewhere quiet, somewhere snoring, Well, how alert!

कहीं सन्नाटा, कहीं खर्राटे, भई, यह कैसा अलर्ट!

Fri, 24 Jun 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 24 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Somewhere quiet, somewhere snoring, Well, how alert!
सोती पुल‌िस। - फोटो : pilibhit, beureu
एक ओर जिले के कप्तान साइकिल, तो कभी ग्रामीण बनकर पुलिस का टेस्ट लेकर सुर्खियों में हैं। शासन से रमजान और सावन को लेकर अलर्ट जारी किया जा चुका है। मथुरा और कैराना में हुए बवाल को लेकर भी सजगता बरतने को कहा गया है। एक दिन पूर्व खुद बरेली जोन के पुलिस महानिरीक्षक घंटों बैठक कर मातहतों को ड्यूटी पर गंभीरता बरतने का पाठ पढ़ाकर चले गए। पर अफसोस ...खाकी सुधरने वाली नहीं। अफसरों के दिशा निर्देशों पर सिल हिलाकर हामी भरने वाले गुरुवार देर रात ड्यूटी पर किस तरह मुस्तैद रहे, कैमरे में कैद हुई तस्वीरों को देख खुद ही आंकलन किया जा सकता है। पहरेदार नींद पूरी कर रहे हैं, तो अधिकांश पुलिस चौकियों पर सन्नाटा पसरा रहा। पेश है वैभव शुक्ला और सर्वेश कुमार शर्मा की लाइव रिपोर्ट ......
विज्ञापन


- समय 12:26:57 बजे 
पड़ाव एक: पुलिस चौकी पूरनपुर गेट 
 असम हाइवे पर बनी सुनगढ़ी पुलिस की चौकी पूरनपुर गेट सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम् है। यहां पर पहुंचने पर कोई पुलिसकर्मी पहले तो दिखाई नहीं दिया। बाद में भीतर जाकर देखा तो एक महाशय कुर्सी पर तो दूसरे चारपाई पर पैर पसारे सो रहे थे। खास बात रही कि कैमरे की फ्लैश पड़ने के बाद भी उनकी नींद नहीं खुल सकी। 
विज्ञापन


- समय 01:05:27 बजे
पड़ाव  दो : खकरा पुलिस चौकी 
रात के एक बजकर पांच मिनट हो रहे थे। सोचा शहर की सुरक्षा पर भी नजर डाली जाए। हम पहुंच चुके थे कोतवाली थाने की खकरा पुलिस चौकी पर। यहां तो कोई पुलिसकर्मी दिखाई ही नहीं दिया। खाली कुर्सियां सुुरक्षा का जिम्मा संभाल रहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- समय 01:07:04 बजे
पड़ाव तीन : कमल्ले पुलिस चौकी 
अब हम पहुंच गए थे मिश्रित आबादी के बीच बनी कमल्ले पुलिस चौकी पर। यहां लोगों की चहल कदमी तो सड़कों पर दिखाई दी, लेकिन सुरक्षा करने वाले नहीं। चौकी का गेट बंद पड़ा था। भीतर अंधेरा पसरा हुआ था।

- समय 01:11:13 बजे 
पड़ाव चार : सुनहरी मस्जिद चौराहा 
चौकि यों पर पुलिस के सोते और नदारद मिलने पर लगा कि कहीं पुलिसकर्मी मुख्य चौराहों पर तो मुस्तैद नहीं। ऐसे में सुनहरी मस्जिद चौराहा पर पहुंचे। यहां बता दें कि इस इलाके में सर्राफा बाजार के साथ ही कई बड़ी बड़ी दुकानें है और पूर्व में घटनाएं भी हो चुकी है, लेकिन यहां भी पुलिस दूर दूर तक दिखाई नहीं दी। 


समय 01:17:32 बजे 
पड़ाव पांच : ठेका पुलिस चौकी 
अब तक आ चुके थे ठेका पुलिस चौकी पर। इसके ठीक बराबर में सीओ सिटी का कार्यालय और महिला थाना भी है। कई पॉश इलाके क्षेत्र के अंतर्गत आते है। स्नैचिंग और चोरी की कई घटनाएं पेंडिंग है। यहां पर भी लापरवाही की इंतहा जारी रही। चौकी पर कोई नहीं था। हां इतना जरूर दो पुलिसकर्मी मच्छरदानी लगाकर खर्राटे भर रहे थे। 

अन्य इलाकों में कुछ यूं रहा हाल 
- लकड़ी मंडी रोड पर शहर कोतवाल हरगोविंद सिंह गश्त पर दिखे। 
- आसाम चौकी सुरक्षा के बजाए मोबाइल पर व्यस्त दिखा एकमात्र सिपाही। 
- सिविल लाइन चौकी पर अंधेरे में बैठा मिला एक सिपाही।  
- ललौरीखेड़ा चौकी पर भी एक सिपाही करता मिला रखवाली। 
- गैस चौराहा पर कस्बा इंचार्ज राकेश सिंह करते मिले गश्त। 
- रेलवे स्टेशन तिराहे पर एक होमगार्ड मिला तैनात। 
- जहानाबाद मोड़ पर पुलिस मौजूद रही, लेकिन चेकिंग एक की भी नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed