फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Smoke burned to death in the student's Stockyard

पशुशाला में धुआं करने गई छात्रा की जलकर मौत

Sat, 10 Sep 2016 12:07 AM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sat, 10 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
पशुशाला में धुआं करने गई इंटरमीडिएट की छात्रा आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झु़लस गई। उसे इलाज के लिए परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के कनपरी गांव निवासी अरविंद शर्मा खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। इनकी 18 वर्षीय पुत्री शालिनी बमरौली के एक निजी कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। गुरुवार रात करीब पौने दस बजे शालिनी मकान से कुछ दूरी पर स्थित पशुशाला में धुआं करने गई थी। यहां आग जलाते वक्त उठी चिंगारी से छात्रा के कपड़ों में आग लग गई, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। युवती को तलाशते हुए परिवारवाले पशुशाला की ओर गए तो उसके चीखने की आवाज सुनाई दी। यहां आग की लपटों के बीच घिरी छात्रा को देखकर दंग रह गए। बमुश्किल आग बुझाकर छात्रा को गंभीर हालत में इलाज को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन ने हादसे की सूचना मेमो के जरिए पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर जानकारी करने पहुंची। परिवारवालों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर लिखा-पढ़ी कर पुलिस ने शव सौंप दिया। छात्रा पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी अचानक हादसे में मौत से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed