फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sir , husband drove to marry elsewhere finalized

साहब, पति ने निकाल दिया, दूसरी जगह शादी भी तय कर ली

Tue, 12 Jul 2016 11:50 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Tue, 12 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने एएसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी के एक महीना बाद ही उसे मार-पीटकर घर से निकाल दिया गया। अब दूसरी जगह शादी तय कर ली है। उसने शादी रुकवाने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के शख्स ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 12 मई 2016 को न्यूरिया क्षेत्र निवासी एक युवक से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि कम दहेज लाने की बात कहकर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इसके बाद से विवाहिता अपने मायके में रह रही है। इस बीच विवाहिता के घर वालों को पता लगा कि पति ने शादी दूसरी जगह तय कर ली है। जिसके बाद पीड़िता ने समझौते की कोशिश की, लेकिन ससुरालियों ने धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित पक्ष ने एएसपी से शिकायत कर दूसरी शादी रुकवाने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एएसपी विकास कुमार वैद्य ने बताया कि शिकायत की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed