फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   She was caught in a sex racket run in CHC

सेक्स रैकेट में पकड़ी गई युवती सीएचसी से फरार

Mon, 05 Sep 2016 11:23 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
एक दिन पूर्व सेक्स रैकेट में पकड़ी गई उत्तराखंड की युवती को महिला सिपाही और होमगार्ड मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी पर ले गए। यहां आरोपी युवती पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकली। इसकी जानकारी लगते ही अफसरों के पसीने छूट गए। पुलिस ने फरार युवती की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन

रविवार को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पुलिस ने एक बाग से दो लड़कियों और चार युवकों को पकड़ा था। छानबीन करने पर मामला सेक्स रैकेट का निकला। लड़कियों को चार हजार रुपये में तय कर लाया गया था। पकड़ी गई एक लड़की पीलीभीत और दूसरी खटीमा की रहने वाली थी। पकड़े गए युवक हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी सगीर, मुसैली निवासी मैसल अली, ग्यासपुर निवासी इरशाद व सिसइया जलालपुर का शिवम् पाराशरी था। सभी के खिलाफ कस्बा इंचार्ज भारत सिंह ने अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। सोमवार को पुलिस ने पकड़ी गई दोनों युवतियों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी पर भेजा। इनके साथ महिला सिपाही सुमन पांडे और होमगार्ड बालजीत गए थे। दोपहर करीब पौने बारह बजे उत्तराखंड के खटीमा की रहने वाली आरोपी युवती ने लघुशंका के लिए जाने की अनुमति मांगी। इसके बाद धीरे-धीरे कदम बढ़ाए और फिर दौड़ लगाकर भाग गई। सीएचसी से युवती के भागने का पता लगते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। प्रभारी कोतवाल केपी सिंह भी परेशान हो गए। कुछ ही देर में युवती की तलाश में पूरे कस्बे में पुलिस भटकती दिखाई दी। अफसरों को पूरे मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद जिले में युवती की बरामदगी को चेकिंग शुरू हुई। इधर, एक युवती के भागने पर महिला सिपाही दूसरी आरोपी को लेकर थाने पहुंच गई। उसकी निगरानी बढ़ा गई है। 
विज्ञापन


प्रभारी कोतवाल भी रहे लापरवाह!
घटना के दौरान मौजूदा पुलिसकर्मियों ने तो लापरवाही बरती ही, वहीं प्रभारी कोतवाल भी कम लापरवाह नहीं थे। सेक्स रैकेट में पकड़ी गई दो युवतियों को मेडिकल कराने के लिए भेजा गया, लेकिन उनकी निगरानी को लेकर कोई गंभीरता नहीं बरती गई। कोतवाल ने सिर्फ एक महिला सिपाही और होमगार्ड के हवाले कर दिया था, जबकि पकड़ी गई युवतियों के शातिर होने की बात खुद पुलिस कह रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
उत्तराखंड भेजी गई एक टीम 
फरार युवती उत्तराखंड के खटीमा की रहने वाली है। आरोपी की बरामदगी के लिए पुलिस आसपास के जिलों से तो संपर्क कर रही है, इसके साथ ही बरामदगी के लिए एक टीम युवती के गृह जनपद भी भेजी गई है। वहां जाकर उसके रिश्तेदारों से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जाएगी। 
000
महिला सिपाही और होमगार्ड पर कार्रवाई तय 
ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाली महिला सिपाही सुमन पांडे और होमगार्ड बालजीत की मुश्किलें बढ़ना तय है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी कोतवाल ने दोनों की रिपोर्ट बनाकर एसपी को भेज दी है। इधर, अफसरों ने भी कार्रवाई का इशारा कर दिया है। 
0000
रोजगार सेवकों की होंगी सेवाएं समाप्त
सेक्स रैकेट में पकड़े गए मैसर अली और शिवम् पाराशरी रोजगार सेवक हैं। सोमवार को पुलिस ने इनका चालान कर दिया है। इधर, अब उनकी मुश्किल और बढ़ी है। दोनों की सेवाएं समाप्त की जाएगी। ब्लाक कार्यालय के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रूपलाल ने पकड़े गए दोनों रोजगार सेवकों की रिपोर्ट बनाकर सीडीओ को भेज दी है। इसमें कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई है। दोनों की सेवाएं समाप्त की जाएंगी। 


वर्जन
एक महिला आरोपी सीएचसी से फरार हो गई है। इसकी तलाश के लिए टीमें लगी हुई हैं। एक टीम को उत्तराखंड भी भेजा गया है। आसपास के जिलों से भी संपर्क किया जा रहा है। आरोपी महिला के साथ भेजी गई कांस्टेबल और होमगार्ड की लापरवाही उजागर होने पर दोनों की रिपोर्ट एसपी को भेजी गई है, कार्रवाई की जाएगी। 
बीपी सिंह, सीओ बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed