{"_id":"5b8accd542c792466e6ef416","slug":"sharda-elapses-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा के कटान से एक घर नदी में समाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शारदा के कटान से एक घर नदी में समाया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा के लगातार बढ़ते जलस्तर के साथ ही क्षेत्र में कई जगह हो रहे कटान से तबाही का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे में गभिया सहराई क्षेत्र में कटान करते हुए नदी आबादी के करीब पहुंच गई। एक किसान का घर नदी में समा गया। बचाव कार्य के नाम पर शारदा सागर खंड की ओर से मात्र झाड़ व पेड़ डलवाए जा रहे हैं।
बारिश के कारण तराई क्षेत्र के कई स्थानों पर नदी कटान कर तबाही मचा रही है। नदी ने गभिया सहराई इलाके में किसानों की सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि को जद में ले लिया। यहां डैम की सुरक्षा के लिए बनाए गए सनेडी तटबंध की ठोकरों को क्षतिग्रस्त कर नदी आबादी की ओर बढ़ रही है। दो दिन पूर्व नदी की धार गभिया सहराई के अलावा नलडेंगा क्षेत्र की ओर भी बढ़कर कटान कर रही थी। इधर गभिया सहराई में लगातार कटान कर रही नदी ने किसान बंटू मजमूदार के घर को अपने आगोश में ले लिया।
लगातार आबादी की ओर नदी का बढ़ता रुख ग्रामीणों को डरा रहा है। ग्रामीण जागकर रात गुजार रहे हैं। कटान की स्थिति देख उसकी रोकथाम के लिए शारदा सागर खंड की ओर से कोई ठोस कार्य शुरू नहीं कराए गए। बचाव के नाम पर मात्र झाड़ डलवाकर औपचारिकता निभाई जा रही है। अधिकारियों के दौरे को देखते हुए अभियंताओं ने एक बैंबो कटर को पानी में डलवाकर दूसरे को ऊपर रखवा रखा है।