{"_id":"594fc4424f1c1b581e8b47cf","slug":"shadow-drown-in-canal-search-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नहर में डूबा युवक, तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शारदा नहर में डूबा युवक, तलाश जारी
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sun, 25 Jun 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर के मोहल्ला हबीबगंज निवासी वेदप्रकाश गौतम (28) पुत्र सुंदरलाल अधिवक्ता हैं। दो दिन पहले वह अपने दोस्त जितेंद्र और रिंकू के साथ नैनीताल घूमने गए थे। रविवार दोपहर को तीनों वापस घर जा रहे थे। इस बीच रासते में चूका के पास लालकुआं पुल पर रुक गए। यहां तीनों शारदा नहर की रेलिंग पर जाकर बैठक गए और पैर पानी में डालने लगे। एक दूसरे को बैल्ट के सहारे पकड़ रखा था। इस बीच अचानक बैल्ट टूट गई और वेदप्रकाश नहर में जा गिरे। जिसके बाद साथियों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस व सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। अधिवक्ता के दोस्तों से पूरे हादसे की जानकारी जुटाई। एसएचओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि नहर में डूबे युवक की तलाश कराई जा रही है। सिंचाई विभाग के कर्मचारी भी बचाव कार्य में जुटे हैं। परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। अभी डूबे युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन