फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Seven-year-old innocent from crime, accused absconding

सात वर्षीय मासूम से कुकर्म, आरोपी फरार

Thu, 15 Jun 2017 06:56 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Thu, 15 Jun 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
घास काटने के बहाने सात वर्षीय मासूम को गांव का युवक अपने साथ ले गया। जिसके बाद गन्ने के खेत में ले जाकर मासूम से कुकर्म किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। मासूम से घटना की जानकारी मिलने पर पिता ने तहरीर पुलिस को दी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी किसान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके सात वर्षीय नाती को गांव का अर्जुन बुधवार देर शाम घास काटने के लिए साथ ले गया। इसके बाद मासूम को गन्ने के खेत में जाकर आरोपी ने कुकर्म किया। रोती बिलखती हालत में मासूम के घर पहुंचने पर परिवार वालों ने जानकारी की। पहले तो मासूम डर से कुछ भी नहीं बोला। बाद में पूछने पर उसने अपने साथ हुई दरिंगदगी को बताया। जिसे सुनकर परिवारीजों के होश उड़ गए। आरोपी के परिवार वालों से इसकी जानकारी करनी चाही, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर कुकर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी अर्जुन की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed