{"_id":"58b06a1d4f1c1b0511b2430f","slug":"seven-year-old-girl-trying-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की कोशिश
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 24 Feb 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात को घर में घुसे पड़ोसी युवक ने सात वर्षीय बालिका को बुरी नीयत से दबोच लिया और कपड़े उतारकर दुष्कर्म की की कोशिश करने लगा। बालिका के चीखने पर जागे परिवार वालों ने आरोपी को मौके पर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की तहरीर देने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय बच्ची को पिता को फटकार कर थाने से भगा दिया। बाद में आरोपी का शांति भंग की धारा 151 में चालान कर दिया गया। शहर के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बृहस्पतिवार देर रात उनके घर में पड़ोस का एक युवक छत होकर घुस गया। कमरे में सो रही सात वर्षीय बेटी को पड़ोसी ने दबोच लिया और जबरन कपड़े उतारकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। उसकी हैवानियत से डरी बच्ची चीखने लगी। इससे परिवार के लोग जाग गए और पड़ोसी युवक को दबोच लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। इसके बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित बच्ची के पिता की ओर से घटना की तहरीर थाने में दी गई। उस वक्त पुलिस ने शिवरात्रि का जुलूस निकलवाने का बहाना बनाकर पीड़ित पक्ष को टरका दिया। दोपहर बाद मुकदमे की नकल लेने थाने पहुंचा बच्ची के पिता को थाना प्रभारी ने जमकर हड़काया। थाना प्रभारी ने बच्ची के पिता ने दी तहरीर लौटा दी और छेड़छाड़ की बात हटाकर दूसरी तहरीर देने को कहा। बच्ची के पिता ने तहरीर बदलने को मना किया तो थाना प्रभारी ने फटकार कर थाने से भगा दिया। पीड़ित परिवार ने अमर उजाला दफ्तर पहुंच अपना दुखड़ा सुनाया। उधर, सुनगढ़ी पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी युवक का शांति भंग की धारा 151 में चालान कर दिया। सुनगढ़ी थाने के प्रभारी निरीक्षक हरगोविंद सिंह ने बताया कि आरोपी युवक घर में घुसा था, लेकिन बालिका को पकड़ने या दुष्कर्म की कोशिश का आरोप गलत है। उसका शांतिभंग की धारा 151 में चालान किया गया है।
विज्ञापन