फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Senior police officer recovered from old age

सीओ कार्यालय पहुंचे वृद्ध से तमंचा बरामद 

Thu, 16 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 16 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
 सीओ कार्यालय में पुत्र के साथ फरियाद लेकर पहुंचे वृद्ध के पास से पुलिस ने लोड तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव निजामपुर निवासी होरीलाल के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज की है। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी एक  युवक पर उसके ससुरालियों ने जान लेवा हमला किया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज  कर कार्रवाई की। बुधवार को आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर युवक अपने पिता के साथ सीओ कार्यालय पहुंचा था। वृद्ध के बार-बार गोट संभालने  पर सीओ को शक हुआ। इस पर सीओ ने पुलिस बुलाकर उसकी जामा तलाशी कराई तो उसके  कब्जे से लोड तमंचा बरामद हुआ। कोतवाली पुलिस ने वृद्ध के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज की है। सीओ कार्यालय में तमंचा लेकर वृद्ध के पहुंचने का मामला  पुलिसकर्मियों के अलावा अन्य में चर्चा का विषय बना रहा। सीओ बीपी सिंह ने बताया कि तमंचा लेकर वृद्ध कार्यालय की ओर आ रहा था। जिसे तमंचा सहित  कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसएसआई एमएस विष्ट ने बताया कि होली लाल  को ब्लाक रोड पर एक बारात घर के समीप से लोड तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed