{"_id":"571667854f1c1b6a398b456b","slug":"seemingly-hanging-from-the-teenager-was-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगने से हुई थी किशोरी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी लगने से हुई थी किशोरी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरामद कर सुपुर्दगी में दी गई किशोरी की लटकने से ही मौत हुई थी। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेें हुआ है, लेकिन तीन दिन बाद भी किशोरी से रेप की पुष्टि के लिए भेजी गई स्लाइड की जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो सकी है। अगली कार्रवाई के लिए पुलिस डॉक्टरी जांच का इंतजार कर रही है।
क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को बहला-फुसला कर 12 अप्रैल को गांव का ही एक युवक भगा ले गया था। पुलिस ने सोलह अप्रैल को किशोरी के पिता की ओर से गांव निवासी सुखविंदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर चालान भेज दिया था। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में बयान कराए बगैर पुलिस ने किशोरी को उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया था। 17 अप्रैल को किशोरी का शव उसके घर की दूसरी मंजिल पर कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
सीओ राजेश्वर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से किशोरी की मौत होना स्पष्ट हुआ है। साफ है कि किशोरी ने फांसी लगा कर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरी जांच करने वाले चिकित्सक के अवकाश पर जाने के कारण अभी तक किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है। अगली कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी।