फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   School girl killed in farming

खेत पर बाली बीनने गई छात्रा की करंट से मौत

Sat, 22 Apr 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  माधोटांडा।
अमर उजाला ब्यूरो  माधोटांडा। Updated Sat, 22 Apr 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
School girl killed in farming
बिजली - फोटो : अमर उजाला
खेत पर पहले से टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आने से हुआ हादसा       
विज्ञापन

गेहूं के खेत में बाली बीनने गई कक्षा छह की छात्रा चंपादेवी की करंट से मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
क्षेत्र के ग्राम राजपुर ताल्लुके महाराजपुर निवासी रमाशंकर की 13 वर्षीय पुत्री चंपादेवी कक्षा छह की छात्रा थी। शनिवार सुबह पड़ोस के गांव पचपेड़ा में गेहूं के खेत से बाली बीनने के लिए गई। इस बीच पहले से टूटे पड़े बिजली के तार में करंट आ रहा था। बाली उठाने के दौरान वह उसकी चपेट में आ गई। चीख पुकार मचने पर आसपास के खेत पर काम कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाने की कोशिश की। जानकारी मिलने पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद किशोरी को इलाज के लिए परिवार वाले पूरनपुर सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हर कोई बिजली विभाग के जर्जर तार और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहा था।
   
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed