फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sadar police given task for arresting satta king

सदर कोतवाल को मिला सट्टा किंग की गिरफ्तारी का टास्क

Tue, 08 Aug 2017 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Tue, 08 Aug 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
sadar police given task for arresting satta king

एक बार फिर पुलिस अधिकारियों की ओर से सट्टा कारोबारियों पर शिकंजा कसने का दावा किया गया है। दो महीने से फरार चल रहे सट्टा किंग की गिरफ्तारी के लिए सीओ सिटी ने सदर कोतवाल को टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा कई और बड़े सटोरियों की भी धरपकड़ को कहा है। सट्टा कारोबारियों से कुछ पुलिस कर्मियों की मिलीभगत की शिकायतें सामने आने पर सीओ ने कड़ी नाराजगी जताई है। बता दें कि एसपी कलानिधि के निर्देश पर थाना स्तर से सटोरियों की धरपकड़ कराई जा रही है। अफसर भले थानावार हो रही धरपकड़ से संतुष्ट हो, लेकिन सच यह भी है कि बड़े कारोबारियों के बजाए छिटपुट सटोरियों को पकड़कर अभिलेख दुरुस्त करने का सिलसिला इस बार भी जारी है। एक दिन पहले न्यूरिया में की गई तीन सटोरियों की गिरफ्तारी के बाद भी सरगना के न पकड़े जाने पर पुलिस के गुडवर्क पर सवाल खड़े हुए। इधर दो माह से पुलिस नामचीन सट्टा किंग पप्पू टेलर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। यही नहीं उसको पकड़ने के लिए दबिश के नाम पर भी पुलिस औपचारिकता निभाती रही। उधर कोतवाली के कुछ पुलिसकर्मियों पर सटोरियों से साठगांठ करने की शिकायतें सामने आई। जिसको संज्ञान में लेकर सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने सख्त रुख अपनाया है। सीओ ने सदर कोतवाली पहुंचकर पूर्व में दर्ज किए गए सट्टा किंग पर मुकदमे की प्रगति को जाना। इसमें सट्टा किंग के अलावा एक अन्य आरोपी का भी फरार होना पाया गया। जिसको लेकर सीओ ने सदर कोतवाल एसके सिंह को गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। सीओ सिटी ने बताया कि सट्टा कारोबारियों की धरपकड़ करने के लिए थाना प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही और साठगांठ पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed