फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   road

8.73 करोड़ से बनेगा माधोटांडा खटीमा मार्ग

Mon, 15 Jun 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Mon, 15 Jun 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
रविवार को पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता परिवार के साथ चूका भ्रमण को पहुंचे। उनके पहुंचने पर मेनका गांधी के प्रतिनिधि निर्भय सिंह ने उनसे मुलाकात की और माधोटांडा खटीमा मार्ग की समस्या रखी। उन्होंने मुख्य अभियंता को बताया कि उत्तराखंड को जोड़ने वाली इस सड़क से टाइगर रिजर्व में हजारों पर्यटक आते हैं वहीं उत्तराखंड के पूर्णागिरी दरबार में भी भक्तों का आना जाना रहता है। इस पर मुख्य अभियंता ने उन्हें बताया कि पूरनपुर से माधोटांडा होते हुए खटीमा तक जाने वाले 38 किलोमीटर में पीलीभीत जिले में पड़ने वाला 31 किलोमीटर क्षेत्र काफी खराब है। पीडब्ल्यूडी ने इसका प्रस्ताव बनाकर शसान को भेजा था। जिसे मंजूरी मिल गई है। उन्होंने बताया प्रथम चरण में किलोमीटर 24 से 31 एवं 15 से 16 व 20 से 21 का भाग कुल नौ किलोमीटर मार्ग हॉटमिक्स से बनाया जाएगा। चूंकि बीच के छूटे भाग में कुछ दिन पूर्व ही काम हुआ था इसलिए तीन साल से पहले इस पर दुबारा काम नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि जिले में हॉट मिक्स से बनने वाली पहली जिला सड़क (एमडीआर) है। अब तक नेशनल और स्टेट हाइवे ही हॉटमिक्स से बने हैं। इसके बाद उन्होंने जेई महिपाल सिंह के साथ मार्ग का दौरा कर प्रस्तावित निर्माण स्थलों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed